CSK vs KKR Pitch Report- जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में जानें एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई पिच रिपोर्ट, IPL में आंकड़े तथा संभावित विजेता टीम

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
CSK vs KKR Pitch Report
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

CSK vs KKR मैच प्रीव्यू:

IPL 2026 के 22वें मैच मे चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के का अनुभव अभी तक काफी निराशाजनक रहा है और दोनों टीमे अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। हालांकि, चेन्नई ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है। लगातार तीन मुकाबले से असफल हो रहे उनके स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने जिस तरह से पिछले मुकाबले में नाबाद शतकीय पारी खेली है उसने टीम में एक नई जान फूक दी है। अब चेन्नई की कोशिश रहेगी कि कुछ और जीत अपने हिस्से में करके अंकतालिका में थोड़ा ऊपर जाए।

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स ज़ोरदार वापसी करने की कोशिश करेगी। अजिंक्य रहाणे एक मज़बूत बैटिंग लाइनअप की अगुवाई करेंगे, जिसमें फिन एलन, रोवमैन पॉवेल जैसे आक्रामक खिलाड़ी शामिल हैं जो बड़ा स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखते हैं।

KKR के लिए मुख्य चिंता उनकी बॉलिंग में निरंतरता की कमी है, खासकर दबाव वाले हालात में। इस मुकाबले में मथीशा पथिराना की टीम में वापसी हो सकती है। चूंकि दोनों ही टीमें अहम पॉइंट्स हासिल करने के लिए बेताब हैं, इसलिए उम्मीद है कि यह मुकाबला बेहद कड़ा होगा और मैच के दौरान दोनों टीमों के पक्ष में माहौल बदलता रहेगा। 

CSK vs KKR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: CSK vs KKR
  • तारीख:  14 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

एमए चिदम्बरम स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?

इस मैदान पर अभी तक IPL टूर्नामेंट में 92 मैच खेले गए हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से धीमी रहती है और गेंदबाजों, खासकर स्पिनरों, को अच्छी मदद देती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और भी स्लो हो जाती है, जिससे गेंद में ज्यादा टर्न और ग्रिप देखने को मिलती है। इस वजह से बल्लेबाजों के लिए खुलकर आक्रामक शॉट खेलना आसान नहीं होता। हालांकि, सही तकनीक और धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने पर रन बनाए जा सकते हैं, लेकिन अन्य मैदानों की तुलना में यहाँ बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं।

मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनरों का दबदबा रहता है और वे अक्सर खेल पर अपना नियंत्रण बना लेते हैं, जिससे लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कुल मिलाकर, यह एक संतुलित विकेट है, लेकिन यह साफ तौर पर बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों के लिए ज़्यादा फायदेमंद साबित होती है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 57%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 42%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  64%
पहली पारी का औसत 164
दूसरी पारी का औसत 151
उच्चतम स्कोर 246-5 CSK vs RR
न्यूनतम स्कोर 70-10 RCB vs CSK
प्राप्त उच्चतम लक्ष्य 213-4 LSG vs CSK
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 126-8 RCB vs CSK

CSK vs KKR संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित 11:

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, नवदीप सैनी, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा

यह भी पढ़ें: CSK vs KKR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 22, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक अपने सभी मुकाबले हारे जिससे वह बेहद दवाब में है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने  पिछले मुकाबले में अपनी पहली जीत दर्ज की है। दूसरा संजू सैमसन के वापस फार्म में लौटने से टीम को राहत मिली है। इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में