DC vs KKR Pitch Report- जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में जानें DC vs KKR Pitch Report, संभावित प्लेइंग 11 और अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर IPL के आंकड़े

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
DC vs KKR Pitch Report-arun jaitley stadium pitch report
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

DC vs KKR मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग मे आज शाम दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली कैपिटल्स को इसी मैदान पर अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अंकतालिका में लगातार खराब हो रही अपनी स्थिति से परेशान दिल्ली कैपिटल्स आज के मुकाबले में जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदे कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दिल्ली की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को छोड़कर सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जबकि उनके गेंदबाज भी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार 3 मुकाबले जीतकर जरूर अपने समर्थकों को उत्साहित किया है, लेकिन यह उनके लिए पर्याप्त नहीं है। दिल्ली कि तरह, कोलकाता भी अपने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से मायूस है, गेंदबाजी यूनिट से वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन तेज गेंदबाजों ने निराश किया है। दोनों टीमों के लिए आज का यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें जीतने वाली टीम को जरूर कुछ राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: DC vs KKR Head-to-Head Record: मैच 51, दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

DC vs KKR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: DC vs KKR
  • तारीख:  8 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

क्या कहते हैं अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े?

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। अपनी छोटी बाउंड्री के कारण बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना आसान होता है। इस सीजन यहां पर 264 रन का बड़ा टोटल भी देखने को मिला है। यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है; यहां खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करना रास आता है।

मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाज नई गेंद से कुछ स्विंग हासिल करके थोड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। मैच के बीच के ओवर में जब पिच सूख जाती है, तब स्पिन गेंदबाज थोड़ा टर्न हासिल कर सकते हैं। यहां पर रात के मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्योंकि दूसरी पारी में गेंदबाजी करना थोड़ा सा मुश्किल होता है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 45%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 52%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  62%
पहली पारी का औसत 171
दूसरी पारी का औसत 156
उच्चतम स्कोर 287-3 (20 Ov)/SRH          SRH vs KKR
न्यूनतम स्कोर 42-2 (4.2 Ov)/SRH           DC vs SRH
सबसे सफल रन चेज 265-4 (18.5 Ov)/PBKS      PBKS vs DC
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 118-4 (11 Ov)/CSK              PBKS vs DC

DC vs KKR संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11:

केएल राहुल, पथुम निसांका, समीर रिज़वी, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, काइल जैमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11:

अजिंक्य रहाणे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

यह दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैदान है जहां पर उनको अपने दर्शकों का पूरा साथ मिलेगा और अगर के एल राहुल टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब रहते हैं तो दिल्ली के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है। 

यह भी पढ़ें: DC vs KKR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 51, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में