Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

DC vs RCB Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 39, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें DC vs RCB Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
DC vs RCB Dream11 Team
DC vs RCB Dream11 Team

DC vs RCB मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का लगभग आधा चरण पूरा हो चुका है, और अब अगले पड़ाव में टीमों के बीच टॉप-4 में जगह बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह इस सीजन में दोनो टीमों की दूसरी भिडंत होगी, इससे पहले खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया था, जंहा ट्रिस्टन स्टब्स को उनकी शानदार पारी के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया था।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता की बात यह है कि लुंगी एनगिडी जो की अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे पिछले मैच में चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। वही, कप्तान अक्षर पटेल का खराब फॉर्म भी टीम की मुसीबतें बढ़ा रहा है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल और कुलदीप यादव पर निर्भर रहेगी। केएल राहुल ने पिछले मैच में 154 रन की नाबाद पारी खेली है। इसके विपरीत रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने इस सीजन की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया है, और टीम अंक तालिका में पंजाब के बाद दूसरे नंबर पर है। चुंकी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म में है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान का फ़ायदा मिलेगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की पुरी उम्मीद है।

DC vs RCB मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: DC vs RCB
  • तारीख: 27 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:00 PM IST
  • स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

दिल्ली वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 38-42°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 34%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम DC फॉर्म
DC हालिया फॉर्म: L, L, W, L, L

टीम RCB फॉर्म
RCB हालिया फॉर्म: W, L, W, W, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

दिल्ली कैपिटल्स  4
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6
बेनतीजा 0

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच में हाल के IPL सीज़न में एक साफ़ बदलाव देखने को मिला है; अपनी पारंपरिक धीमी प्रकृति के मुकाबले यह अब बल्लेबाज़ों के लिए ज़्यादा मददगार हो गई है। यहाँ की सतह आम तौर पर सपाट होती है और बाउंड्री भी छोटी होती हैं, जिससे बल्लेबाज़ आज़ादी से आक्रामक शॉट खेल पाते हैं और ज़्यादा स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 46%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 51%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (60%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 172
  • दूसरी पारी का औसत: 156

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

DC vs RCB संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11:

पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11:

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
समीर रिज़वी BAT 209 0
केएल राहुल WK 357 0
ट्रिस्टन स्टब्स BAT 196
कुलदीप यादव BOWL 0 7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
विराट कोहली BAT 328 0
देवदत्त पडिक्कल BAT 208 0
रजत पाटीदार BAT 238 0
भुवनेश्वर कुमार BOWL 12 11

यह भी पढ़े: Virat Kohli vs KL Rahul IPL Stats: कौन है असली King? DC vs RCB से पहले आंकड़ों में तुलना

DC vs RCB कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
केएल राहुल रजत पाटीदार
विराट कोहली कुलदीप यादव

DC vs RCB फैंटेसी टीम सुझाव:

DC vs RCB
दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक केएल राहुल
हेड टू हेड कैप्टन पिक विराट कोहली
डिफरेंशियल पिक रजत पाटीदार, कुलदीप यादव
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 1-5-2-3

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में आरसीबी को पहले हरा चुकी है। लेकिन पिछले 10 हेड-टु-हेड मुकाबले देखे जाएं तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु दिल्ली पर हावी रही है, और उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

संभावित विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में