CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

LSG vs GT Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 19, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें LSG vs GT Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
LSG vs GT Dream11 Team
LSG vs GT Dream11 Team

LSG vs GT मैच प्रीव्यू:

दर्शकों को रविवार की दोपहर एक और रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच देखने को मिलेगा। दोनों टीमों का पिछला मैच ज़बरदस्त और रोमांचक था! एक तरफ़, दबाव इतना ज़्यादा था कि मैच आख़िरी गेंद तक चला। दूसरी तरफ़, सिर्फ़ एक ओवर ने पूरा नतीजा ही बदल दिया। लखनऊ ने 182 रनों का लक्ष्य आख़िरी गेंद पर हासिल किया। इस मैच के असली हीरो मुकुल चौधरी साबित हुए। उन्होंने 54 रन बनाए (नॉट आउट) और 7 छक्के जड़े। लखनऊ सुपर जायंट्स का पिछला मैच देखने के बाद एक बात साफ़ हो गई है: यह टीम दबाव में भी डटकर मुकाबला करना जानती है।

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस का मैच तो और भी ज़्यादा रोमांचक था। उन्होंने 210 रन बनाए। मैच आखिरी ओवर तक गया, और जीत सिर्फ़ 1 रन से मिली। यहाँ, प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने संयम को बनाए रखा। दबाव में सही तरह से गेंदबाजी करना आसान नहीं होता। शुभमन गिल ने 70 रन बनाए और पारी को संभाला। पिछले मुकाबले में दोनों टीमों ने हार ना मानने वाला जज्बा दिखाया और इस मुकाबले में भी जो टीम दबाव को झेलेगी वही विजेता बनकर निकलेगी।

LSG vs GT मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: LSG vs GT
  • तारीख: 12 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 03:00 PM IST
  • स्टेडियम: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

लखनऊ वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 35-36°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 16%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम LSG फॉर्म
LSG हालिया फॉर्म: W, W, L, W, W

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: W, L, L, L, L

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

लखनऊ सुपर जायंट्स  3
गुजरात टाइटन्स 4
बेनतीजा 0

इकाना क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

इकाना स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है। यह पिच धीमी है, और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह और भी धीमी होती जाती है। शुरुआती ओवरों में बैटिंग थोड़ी आसान लगती है। गेंद अच्छे से आती है, लेकिन जैसे ही मैच बीच के ओवरों में पहुँचता है, स्पिन का खेल शुरू हो जाता है।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 39%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 61%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (75%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 171
  • दूसरी पारी का औसत: 155

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

LSG vs GT संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित 11:

1. मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)(कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अब्दुल समद,  मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह/ प्रिंस यादव

गुजरात टाइटन्स संभावित 11:

शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा/कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

लखनऊ सुपर जायंट्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
ऋषभ पंत WK 85 0
मुकुल चौधरी BAT 70 0
एडेन मार्करम AR 78 0
प्रिंस यादव BOWL 0 5

गुजरात टाइटन्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
शुबमन गिल BAT 109 0
जोस बटलर WK 116 0
राशिद खान BAT 24 5
प्रिसिध कृष्णा BOWL 0 6

यह भी पढ़े: MI vs RCB Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 20, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

LSG vs GT कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
जोस बटलर ऋषभ पंत
शुबमन गिल राशिद खान

LSG vs GT फैंटेसी टीम सुझाव:

LSG vs GT
लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स ड्रीम 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक जोस बटलर
हेड टू हेड कैप्टन पिक शुबमन गिल
डिफरेंशियल पिक राशिद खान, ऋषभ पंत
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-3-1-5

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

अगर लखनऊ का टॉप ऑर्डर फेल हो जाता है, तो मैच का पासा पूरी तरह पलट सकता है। हाल के मैचों में गुजरात का पलड़ा भारी रहा है जीससे उन्हें मनोवैज्ञानिक बढ़त भी हासिल है। इसलिए गुजरात टाइटन्स के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: गुजरात टाइटन्स।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में