CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

LSG vs KKR Pitch Report- जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में हम LSG vs KKR Pitch Report- भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम और संभावित विजेता के बारे में जानेंगे।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
LSG vs KKR Pitch Report
LSG vs KKR Pitch Report

LSG vs KKR: IPL 2026 में रविवार को भी डबल हैडर का रोमांच देखने को मिलेगा। इस दौरान शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के श्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पॉइंट्स टेबल में अंतिम दो स्थान पर काबिज दोनों ही टीमों के लिए जीत काफी जरूरी है, क्योंकि हार से आगे की राह काफी मुश्किल हो जाएगी। लखनऊ और कोलकाता के बीच मुकाबले से पहले इस लेख में हम आपको मैच प्रीव्यू के साथ-साथ पिच रिपोर्ट और आंकड़ों की भी जानकारी देंगे। 

LSG vs KKR मैच प्रीव्यू 

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 38वां मुकाबला LSG और KKR के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का वेन्यू लखनऊ सुपर जायंट्स का होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम है, जहां अभी तक हाई स्कोरिंग मुकाबला नहीं हुआ है। 

लखनऊ सुपर जायंट्स का हाल काफी खराब है, क्योंकि टीम अपने पिछले चार मैचों में हार झेली चुकी है और 7 मैचों के बाद 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। ऋषभ पंत की टीम कोलकाता को मात देकर लगातार पांचवीं हार को टालना चाहेगी। हालांकि, इसके लिए बल्लेबाजों का दमखम दिखाना होगा, क्योंकि लखनऊ की बल्लेबाजी काफी खराब रही है। कप्तान पंत भी खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं, निकोलस पूरन सबसे बड़ी निराशा रहे हैं।  

दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है लेकिन टीम ने अपने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज की थी। ऐसे में उसका आत्मविश्वास बढ़ा होगा और इसी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को भी हराने का प्रयास करती नजर आएगी। पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर मौजूद कोलकाता की टीम ने अभी तक 7 मैचों में सिर्फ 3 अंक ही हासिल किए हैं।  

LSG vs KKR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: LSG vs KKR 
  • तारीख:  26 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

LSG vs KKR पिच रिपोर्ट: इकाना क्रिकेट स्टेडियम का मिजाज कैसा रहेगा?

लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम गेंदबाजों का स्वर्ग कहा जा सकता है, क्योंकि यहां की पिच बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने की इजाजत नहीं देती है। इसी वजह से बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए जूझना पड़ता है और ज्यादा बड़े स्कोर नहीं देखने को मिलते हैं। आईपीएल 2026 के तीन मैच यहां पर खेले गए हैं और एक भी बार 200 का स्कोर देखने को नहीं मिला है। ऐसे में एक बार से हमें एक कम स्कोर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है 

इकाना में तेज गेंदबाज ज्यादा सफल रहे हैं और उन्हें स्पिनर्स की तुलना में विकेट अधिक मिले हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स का तेज गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत है और इसी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों को परेशानी आ सकती है। 

LSG vs KKR: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े 

मानदंड (Criterion) विवरण (Details)
खेले गए मैच 25
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत 10
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत 14
बिना परिणाम / टाई 1 / 0
पहली पारी का औसत स्कोर 172.88
दूसरी पारी का औसत स्कोर 156.6
औसत रन रेट 8.69
तेज गेंदबाजों द्वारा लिए गए विकेट (%) 68.78%
स्पिन गेंदबाजों द्वारा लिए गए विकेट (%) 31.21%

LSG vs KKR दोनों टीमों के संभावित 12 (इम्पैक्ट प्लेयर सहित)

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन / मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रामदीप सिंह, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा

यह भी पढ़ें: LSG vs KKR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 38, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

LSG vs KKR मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच विजेता का प्रेडिक्शन करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि आंकड़ों में LSG का पलड़ा भारी है लेकिन मौजूदा फॉर्म और इकाना में पिछले सात मैचों में मिली हार कुछ और ही कहानी बयां कर रही। कोलकाता के खिलाफ लखनऊ हेड-टू-हेड में 5-2 से आगे है। इस सीजन भी जब दोनों टीमों की टक्कर पहले हुई थी तो ऋषभ पंत की टीम ने ही बाजी मारी थी। घर पर भले ही लगातार हार के कारण लखनऊ का आत्मविश्वास कम हो, लेकिन कोलकाता के खिलाफ जीत की दावेदार है।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में