CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

LSG vs RR Pitch Report- जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में हम LSG vs RR Pitch Report- भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम और संभावित विजेता के बारे में जानेंगे।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
LSG vs RR Pitch Report
LSG vs RR Pitch Report

LSG vs RR Pitch Report: IPL 2026 में आज यानी 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एक टीम की ताकत गेंदबाजी है तो दूसरी की ओपनिंग बल्लेबाज, ऐसे में यह मैच काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

LSG vs RR मैच प्रीव्यू 

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं और 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। LSG को अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ी हार झेलनी पड़ी थी, ऐसे में टीम वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

राजस्थान रॉयल्सकी टीम इस समय शानदार लय में नजर आ रही है। टीम ने अपने 6 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंक हासिल किए हैं और पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। हालांकि, पिछले दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में वह जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

LSG vs RR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: LSG vs RR
  • तारीख:  22 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

LSG vs RR पिच रिपोर्ट: इकाना स्टेडियम का मिजाज कैसा रहेगा?

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता। यहां स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और मैच आगे बढ़ने के साथ पिच और भी धीमी हो जाती है। ऐसे में इस मुकाबले में भी स्पिनर्स की भूमिका अहम रहने वाली है।

बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा, जबकि सेट होने के बाद बड़े शॉट्स खेलने का मौका मिलेगा। अभी तक खेले गए 24 आईपीएल  मुकाबलों में 14 में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान रन चेज के इरादे से पहले गेंदबाजी चुन सकता है। 

यह भी पढ़ें: IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, तिलक वर्मा ने की 18 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

LSG vs RR: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम के आंकड़े 

आंकड़ा विवरण
शहर लखनऊ
देश भारत
पहला मैच 01/04/2023
आखिरी T20 मैच 12/04/2026
कुल मैच 24
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत 9 (37.50%)
दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत 14 (58.33%)
टॉस जीतने वाली टीम की जीत 16 (66.67%)
टॉस हारने वाली टीम की जीत 7 (29.17%)
बिना नतीजे वाले मैच 1 (4.17%)
सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी 118* – ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 27/05/2025
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/14 – मार्क वुड (लखनऊ सुपर जायंट्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 01/04/2023
सर्वोच्च टीम स्कोर 235/6 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 05/05/2024
न्यूनतम टीम स्कोर 108 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 01/05/2023
सफलतम रन चेज 177/2 – पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 01/04/2025
प्रति विकेट औसत रन 27.83
प्रति ओवर औसत रन 8.75
पहली पारी का औसत स्कोर 173.46

LSG vs RR मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, अवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव 

इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह 

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, यशराज पुंजा

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी

LSG vs RR मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में मामला काफी हद तक एकतरफा रहा है। अभी तक हुए 6 मैचों में सिर्फ 2 में ही लखनऊ को जीत मिली है, जबकि 4 में राजस्थान ने बाजी मारी है। मौजूदा सीजन के प्रदर्शन के आधार पर भी LSG का पलड़ा कमजोर नजर आता है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि आज के मैच में रियान पराग की कप्तानी वाली RR जीत की दावेदार है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में