MI vs CSK Pitch Report- जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?
इस लेख में हम MI vs CSK Pitch Report- वानखेड़े स्टेडियम और संभावित विजेता के बारे में जानेंगे।

MI vs CSK Pitch Report: IPL 2026 में 23 अप्रैल को लीग की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। जिस तरह फुटबॉल में FC Barcelona और Real Madrid की भिड़ंत को ‘एल क्लासिको’ कहा जाता है, उसी तरह मुंबई और चेन्नई के बीच की यह प्रतिद्वंदिता आईपीएल का ‘एल क्लासिको’ मानी जाती है। इस महामुकाबले से पहले हम आपको इस लेख में वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज और आंकड़े बताएंगे।
MI vs CSK मैच प्रीव्यू
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में गुरुवार का दिन ब्लॉकबस्टर होने वाला है, क्योंकि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले का वेन्यू मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम है। मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमें अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रही हैं लेकिन इनके पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं, इसी वजह से मुकाबले के धमाकेदार होने की उम्मीद की जा रही है।
मुंबई इंडियंस ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 2 में जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह 4 अंक के साथ MI पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन भी ऐसा ही रहा है और उसने भी इतने ही मुकाबलों में 2 जीत हासिल की और 4 हार भी झेली हैं। उसके भी 4 ही अंक हैं लेकिन NRR में पीछे होने के कारण अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। हालांकि, अपने पिछले मुकाबले में मुंबई की टीम ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया था और गुजरात टाइटंस को 99 रनों के अंतर से हराकर लय में वापसी के संकेत दिए थे। वहीं ,चेन्नई की टीम को अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
मुंबई की टीम में रोहित शर्मा और विल जैक्स को शामिल किए जाने की संभावना है। वहीं, चेन्नई की टीम में एमएस धोनी की वापसी की उम्मीद है। इसके अलावा आयुष म्हात्रे के बाहर होने के कारण उर्विल पटेल को नंबर 3 पर खिलाया जा सकता है। मुंबई की नजरें लगातार दूसरी जीत पर होंगी, जबकि चेन्नई का प्रयास सीजन में अपनी तीसरी जीत का होगा।
MI vs CSK मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: MI vs CSK
- तारीख: 23 अप्रैल 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
MI vs CSK: वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा?
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच टी20 मैच में पूरी तरह से बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है। इस मैदान पर उछाल अच्छा है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आनंद आता है। इसके अलावा शॉर्ट बाउंड्री और तेज आउटफील्ड भी मदद करती है। यह मैच भी अन्य मैचों की तरह ही हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है।
गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा कुछ मदद नहीं रहती है लेकिन शाम में मुकाबला होने कारण नई गेंद से थोड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। इसी वजह से शुरुआत में बल्लेबाजों को थोड़ी सावधानी से खेलने पर मजबूर होना पड़ सकता है। इस वेन्यू पर टीमें आमतौर पर पहले फील्डिंग करना पसंद करती हैं लेकिन मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी चुन सकती है, क्योंकि हाल के मैचों में चेन्नई की टीम रन चेज में फिसड्डी साबित हुई है।
यह भी पढ़ें: IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
MI vs CSK: वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े
| विवरण | आंकड़े |
|---|---|
| शहर | मुंबई |
| देश | भारत |
| पहला मैच | 20/04/2008 |
| आखिरी टी20 मैच | 16/04/2026 |
| कुल मैच | 126 |
| पहले बल्लेबाज़ी जीत | 58 (46.03%) |
| बाद में बल्लेबाज़ी जीत | 68 (53.97%) |
| टॉस जीतकर जीत | 66 (52.38%) |
| टॉस हारकर जीत | 60 (47.62%) |
| बिना परिणाम | 0 (0.00%) |
| सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी | 133* – एबी डिविलियर्स (RCB) vs MI (10/05/2015) |
| सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी | 5/18 – हरभजन सिंह (MI) vs CSK (22/04/2011), 5/18 – वानिंदु हसरंगा (RCB) vs SRH (08/05/2022) |
| सर्वाधिक टीम स्कोर | 240/4 – RCB vs MI (12/04/2026) |
| न्यूनतम टीम स्कोर | 67 – KKR vs MI (16/05/2008) |
| सफल रन चेज | 224/4 – MI vs KKR (29/03/2026) |
| प्रति विकेट औसत रन | 27.58 |
| प्रति ओवर औसत रन | 8.64 |
| पहली पारी औसत स्कोर | 171.57 |
MI vs CSK मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट प्लेयर: अश्विनी कुमार
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अंशुल कांबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन
इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह
MI vs CSK मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ज्यादातर मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई की टीम 21-18 से आगे है लेकिन पिछले पांच मैचों में चेन्नई की टीम ने चार अपने नाम किए हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि हालिया समय में CSK का MI पर पलड़ा भारी रहा है। हालांकि, वर्तमान स्थिति के हिसाब से मुंबई इंडियंस मजबूत नजर आ रही है, इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को हरा सकती है।
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।
टैग:


