MI vs RCB Dream11: IPL 2026 मैच 20 में कप्तानी के लिए ये 3 खिलाड़ी हैं बेस्ट, दिला सकते बड़ा फायदा

MI vs RCB Dream11 IPL 2026: मैच 20 के लिए कप्तानी के बेस्ट 3 खिलाड़ी कौन हैं? जानें किसे चुनने पर मिलेगा फायदा।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

3 मिनट पढ़ें
MI vs RCB Dream11 Top 3 players for captaincy
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

MI vs RCB IPL 2026 Match 20 Top 3 Captaincy Pick: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में फैंस को हाई-स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। ऐसे में Dream11 टीम बनाने वालों के लिए सही कप्तान चुनना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि यही फैसला आपको जीत दिला सकता है या नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

दोनों टीमों के बीच मुकाबलारविवार, 12 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। ऐसे में अगर आप भी अपनी Dream11 टीम के लिए कप्तान को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यहां हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कप्तान बनाना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

MI vs RCB Dream11: कप्तानी के लिए ये हैं 3 बेस्ट विकल्प

1. रोहित शर्मा 

 मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में एक बेहतरीन कप्तानी विकल्प साबित हो सकते हैं। वानखेड़े स्टेडियम उनका घरेलू मैदान है, जहां उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता उन्हें Dream11 के लिए खास बनाती है। अगर रोहित बड़ी पारी खेल जाते हैं, तो कप्तान के तौर पर आपको डबल पॉइंट्स का बड़ा फायदा मिल सकता है।

2. विराट कोहली 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को नजरअंदाज करना मुश्किल है। कोहली की सबसे बड़ी ताकत उनकी निरंतरता है। वह अक्सर बड़ी पारियां खेलते हैं और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाते हैं। मुंबई के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। ऐसे में Dream11 में सुरक्षित कप्तान के तौर पर कोहली एक शानदार विकल्प बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें: MI vs RCB Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 20, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

3. हार्दिक पांड्या 

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में एक अंतर पैदा करने वाले कप्तान विकल्प हो सकते हैं। हार्दिक की खासियत है कि वह बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं। अगर वह एक-दो विकेट निकालने के साथ तेज रन बना लेते हैं, तो Dream11 में आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। खासकर ग्रैंड लीग खेलने वालों के लिए हार्दिक एक गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में