CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

MI vs SRH Pitch Report: जानें कैसा रहेगा वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में जानें MI vs SRH Pitch Report, प्लेइंग 11, वानखेड़े स्टेडियम IPL आंकड़े और संभावित विजेता टीम

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
MI vs SRH Pitch Report Wankhede Stadium
MI vs SRH Pitch Report Wankhede Stadium

MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 41वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले का आयोजन बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रनों से हार झेलने के बाद, मुंबई की टीम ब्रेक पर थी और अब जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, हैदराबाद की टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है और उसकी नजर अपनी लय को कायम रखने पर होगी।  

MI vs SRH मैच प्रीव्यू 

आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर पहली बार होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा। 

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को लय की तलाश है और अभी तक टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इस सीजन मुंबई ने 7 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 में ही जीत हासिल की है, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में 4 अंक के साथ MI नौवें स्थान पर है। 

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद जीत की राह में वापसी कर ली है और एक के बाद एक लगातार चार मुकाबले अपने नाम किए। अब कप्तानी की बागडोर नियमित कैप्टेन पैट कमिंस संभाल रहे हैं। हैदराबाद ने 8 मैचों में 5 जीत दर्ज की हैं और 3 हार का सामना किया है। इस तरह SRH 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। 

MI vs SRH मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच : MI vs SRH
  • तारीख:  29 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 PM IST
  • स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

वानखेड़े स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच एक बार फिर से बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होने की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड का बल्लेबाजों को फायदा मिलता है, जिसके कारण यहां पर हाई स्कोर बनना काफी आम बात है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 है, जबकि पहली पारी में जीत का औसत स्कोर 223 है। यहां खेली गई चार पहली पारियों में से तीन का स्कोर 200 से अधिक रहा है। पिछला मैच अप्रत्याशित था, जब MI 208 रनों का पीछा करते हुए 103 रनों पर ढेर हो गई थी। गेंदबाजों के लिए शुरुआत में थोड़ा मदद की उम्मीद है लेकिन अगर इसका फायदा नहीं उठाया तो फिर आगे मुश्किलें ही बढ़ने वाली हैं। 

मुंबई में टॉस जीतने वाली टीमें लगभग हमेशा पहले लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस पिच पर खेले गए पिछले 10 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने छह मैच जीते हैं, जिससे बुधवार के मैच के लिए टीमों को थोड़ा सोचने की जरूरत पड़ सकती है।

पैरामीटर आंकड़े 
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 48%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 51%
सबसे अनुकूल तेज गेंदबाज – 54%
पहली पारी का औसत 172
दूसरी पारी का औसत 160
उच्चतम स्कोर 240-4 (20 Ov) / RCB vs MI
न्यूनतम स्कोर 67-10 / KKR vs MI
प्राप्त उच्चतम लक्ष्य 224-4 / MI vs KKR
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 118-10 / SRH vs MI

MI vs SRH संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: 

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, क्रिस भगत, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI: 

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

यह भी पढ़ें: MI vs SRH Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 41, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

मुंबई इंडियंस ने अभी तक ज्यादातर मुकाबलों में संघर्ष ही किया है और कई दिन के अंतराल के बाद वापस आ रही है। ऐसे में शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद बाजी मार सकती है। वैसे भी SRH के खिलाड़ियों का फॉर्म काफी अच्छा है, बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही एकजुट होकर परफॉर्म कर रहे हैं। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में