Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

PAK-W vs ZIM-W Dream11 Prediction, 1st T20I - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में जानें PAK-W vs ZIM-W Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
PAK-W vs ZIM-W Dream11 Team
PAK-W vs ZIM-W Dream11 Team

PAK-W vs ZIM-W मैच प्रीव्यू

पाकिस्तान वुमेन और जिम्बाब्वे वुमेन के बीच 3-मैचों की T20I श्रृंखला का आगाज मंगलवार को कराची के नेशनल स्टेडियम पर होगा। हाल ही में दोनों टीमों के बीच खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला को पाकिस्तान वुमेन टीम ने 3-0 से जीता है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी वनडे में पाकिस्तान ने जिंबॉब्वे वुमेन को 72 रनों से हराया था। मेजबान पाकिस्तान ने अपनी पिछली T20I श्रृंखला साउथ अफ्रीका वुमेन के खिलाफ खेली थी, जिसमें उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम ने अपना आखिरी T20I मुकाबला साउथ अफ्रीका वुमेन टीम से 53 रनों के बड़े अंतर से जीता था।

दूसरी ओर, जिंबॉब्वे वुमेन टीम का हाल के समय में T20 मुकाबलो में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम लगातार अपने पिछले पांच मुकाबले हार चुकी हैं। जिंबॉब्वे वुमेन ने अपनी आखिरी T20I श्रृंखला न्यूजीलैंड वुमेन के खिलाफ खेली थी, जिसमें उसे 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला गवाने के बाद मेहमान टीम इस T20I श्रृंखला मे वापसी करने और जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

PAK-W vs ZIM-W मैच डिटेल्स

  • सीरीज/टूर्नामेंट: Zimbabwe Women Tour of Pakistan  2026
  • मैच: PAK-W vs ZIM-W
  • तारीख:  12 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 08:00 PM IST
  • स्टेडियम: नेशनल स्टेडियम, कराची
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: You Tube/ Tapmad

कराची वेदर रिपोर्ट

  • तापमान: 33-34°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 52%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम PAK-W फॉर्म
PAK-W हालिया फॉर्म: W, L, L, W, L

टीम ZIM-W फॉर्म
ZIM-W हालिया फॉर्म: L, L, L, L, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच)

पाकिस्तान-वुमेन 

1

जिम्बाब्वे-वुमेन

0

बेनतीजा

0

नेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

कराची की पिच पर बल्लेबाज़ों को खेलना पसंद आता है, यहाँ की सतह काफ़ी सपाट होती है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनरों और दूसरे धीमे गेंदबाज़ों का भी खेल में असर दिखना शुरू हो जाएगा। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 50%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 50%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (60%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 205
  • दूसरी पारी का औसत: 196

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

PAK-W vs ZIM-W संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान-वुमेन संभावित 11

मुनीबा अली (wk), आयशा ज़फ़र/इमान फ़ातिमा, नतालिया परवेज़, गुल फ़िरोज़ा, आलिया रियाज़, फ़ातिमा सना (c), इरम जावेद, सादिया इक़बाल, नशरा संधू, रमीन शमीम, तूबा हसन

जिम्बाब्वे-वुमेन संभावित 11

नोमवेलो सिबांडा (c), केलिस नधलोवु, क्रिस्टीन मुतासा, बिलव्ड बिज़ा, रुन्यारारो पासिपनोद्या, मेलिंडा कचिंगवे (wk), एडेल ज़िमुनु, कुडज़ई चिगोरा, लिंडोकुहले माभेरो, प्रेशियस मारंगे, ओलिंडा चारे

पाकिस्तान-वुमेन से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका हालिया प्रदर्शन
गुल फिरोजा BAT 0(4), 76(43), 27(14)
नतालिया परवेज BAT 24(23), 58(37), 12(10)
आलिया रियाज AR 1(2), 40(24), 47(28)
तुबा हसन AR 3-6, 1-18, 2-25

जिम्बाब्वे-वुमेन से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका हालिया प्रदर्शन
केलिस नधलोवु BAT 10(17), 8(10), 20(38)
बिलव्ड बिज़ा AR 1(2), 67(50), 102(52)
क्रिस्टीन मुतासा AR 0(2), 31(23), 29(27)
कुडज़ई चिगोरा BOW 0-12, 1-22, 2-25

PAK-W vs ZIM-W कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
गुल फिरोजा केलिस नधलोवु
फ़ातिमा सना बिलव्ड बिज़ा

PAK-W vs ZIM-W फैंटेसी टीम सुझाव:

PAK-W vs ZIM-W 1st T20I Dream11 Team
पाकिस्तान-वुमेन vs जिम्बाब्वे-वुमेन 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक गुल फिरोजा
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक नतालिया परवेज
डिफरेंशियल पिक बिलव्ड बिज़ा, केलिस नधलोवु
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 1-3-3-4

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

पाकिस्तान वुमेन टीम ज्यादा मजबूत और संतुलित है। इन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे को एकदिवसीय श्रृंखला में हराया है। दूसरा, इसके पास अपने घरेलू मैदान पर दर्शकों का साथ भी रहेगा। इसलिए पाकिस्तान-वुमेन के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: PAK-W vs ZIM-W Dream11 Prediction, 2nd ODI- पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

प्रेडिक्शन:पाकिस्तान-वुमेन।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में