CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

PBKS vs RR Pitch Report: जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में हम PBKS vs RR मुकाबले के लिए महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर की Pitch Report और संभावित विजेता के बारे में जानेंगे।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
PBKS vs RR Pitch Report
PBKS vs RR Pitch Report

PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार, 28 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का वेन्यू न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर का महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है। दोनों ही टीमें काफी अच्छी लय में हैं, इसी वजह से एक धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का परफॉरमेंस बहुत ही लाजवाब रहा है और अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया है। इस सीजन पंजाब की टीम ने 7 मुकाबले खेले हैं और 6 जीत के साथ 13 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। पंजाब की नजर अब राजस्थान को हराकर प्लेऑफ की तरफ एक कदम और बढ़ाने पर होगी। 

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। सीजन की शुरुआत में लगातार चार जीत से राजस्थान ने सभी को चौंका दिया था लेकिन फिर अगले चार मैचों में उसे एक ही जीत मिली। इस तरह रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान 8 मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। राजस्थान का प्रयास पंजाब के विजयरथ को रोकने का होगा। 

PBKS vs RR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच 40: PBKS vs RR
  • तारीख:  28 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 PM IST
  • स्टेडियम: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

PBKS vs RR: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर पिच रिपोर्ट और आंकड़े 

मुल्लांपुर के स्टेडियम की पिच भी बल्लेबाजों की मददगार रहती है और गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ता है। इस सीजन वेन्यू पर तीन मुकाबले हुए हैं, जिसमें आखिरी दो मैचों में जमकर रनों की बारिश हुई है और पंजाब किंग्स ने 254 रन बनाए थे। इससे साफ़ है कि बल्लेबाजी के लिए कंडीशंस बहुत ही अच्छी रहती हैं। इस मैदान पर अब तक हुए 14 मैचों में 7 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के नाम रहे, जबकि 7 बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के पक्ष में रहे। इस तरह यहां टॉस का रोल उतना अहम नहीं माना जाता है, क्योंकि पिच का नेचर दोनों पारियों में ही लगभग एक जैसा रहता है। हालांकि, रात में ओस का प्रभाव देखते हुए बाद में बल्लेबाजी का फैसला लिया जा सकता है। 

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर के आंकड़े 

आंकड़े विवरण
कुल मैच 14
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत 43%
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत 57%
औसत पहली पारी स्कोर 178 रन
औसत दूसरी पारी स्कोर 167 रन
सर्वोच्च स्कोर 254/7 (PBKS vs LSG)
सबसे कम स्कोर 95/10 (KKR vs PBKS)
सबसे बड़ा सफल रन चेज 223/4 (PBKS vs SRH)

पेस vs स्पिन (पिछले 10 मैच)

गेंदबाजी प्रकार विकेट प्रतिशत
तेज गेंदबाज (Pace) 75 विकेट 63%
स्पिन गेंदबाज (Spin) 44 विकेट 37%

PBKS vs RR मैच के लिए दोनों टीमों के संभावित 12

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को जानसेन, विजयकुमार वैसाख, युजवेंद्र चहल

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, ब्रजेश शर्मा

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 40, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

PBKS vs RR मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

आईपीएल में पंजाब किंग्स पर राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है। इन दोनों के बीच हुए 30 मुकाबलों में राजस्थान ने 17 मैच जीते हैं, जबकि 13 में पंजाब को सफलता मिली है। हेड-टू-हेड के आधार पर RR का दबदबा नजर आ रहा है लेकिन मौजूदा सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए PBKS को कम नहीं आँका जा सकता है। इसी वजह से आईपीएल 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स की जीत पक्की मानी जा सकती है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में