CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

SRH vs DC Pitch Report- जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में हम SRH vs DC Pitch Report- राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम और संभावित विजेता के बारे में जानेंगे।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
SRH vs DC Pitch Report
SRH vs DC Pitch Report

SRH vs DC Pitch Report: IPL 2026 में आज यानी 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला एसआरएच के घर यानी हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अपने-अपने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी। ऐसे में एक बार फिर से प्रयास जीत का ही होगा। जहां हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था, वहीं दिल्ली की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दी थी। इन दोनों ही टीमों में कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे, जिससे मुकाबले का रोमांच दोगुना होने की उम्मीद है। पिच को लेकर भी काफी बात हो रही है, तो कैसा होगा मिजाज? हम आपको आगे बताएंगे। 

SRH vs DC मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 31वां मैच मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन SRH के होम ग्राउंड यानी हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा, जिसे उप्पल स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। ईशान किशन की कप्तानी वाली एसआरएच ने अभी तक छह मुकाबले खेले हैं और तीन जीत दर्ज की हैं, जबकि तीन हार का भी सामना किया है। हालांकि, उसकी दो जीत पिछले दो मैचों में आई हैं। इस तरह हैदराबाद की टीम 6 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दिल्ली के खिलाफ होम टीम की नजर जीत की हैट्रिक लगाने की होगी। 

बात करें दिल्ली कैपिटल्स की तो पांच मैचों में तीन जीत दर्ज और दो हार झेलकर 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। दिल्ली को RCB के खिलाफ जीत से पहले लगातार दो हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पिछले मैच में टीम ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ DC का प्रयास अपनी लगातार दूसरी जीत का होगा। 

SRH vs DC मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: SRH vs DC
  • तारीख:  21 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, क्या कहते हैं आंकड़े?

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, क्योंकि यहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ मदद नहीं होती है। उछाल भी अच्छा रहता है, जिससे स्ट्रोक लगाने में आसानी हो जाती है। हैदराबाद टीम की ताकत भी बल्लेबाजी ही है, इसी वजह से एक बार फिर से रनों से भरपूर पिच देखने को मिल सकती है। हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी भी हो जाती है, स्पिनर्स प्रभावी हो सकते हैं। वहीं, तेज गेंदबाज भी अपनी गति में मिश्रण करते हुए सफलता हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, तिलक वर्मा ने की 18 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

इस मैदान पर मौजूदा सीजन में तीन मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें छह पारियों में से चार में 180 या उससे ज्यादा का स्कोर बना है। हालांकि, ओवरऑल पहली पारी का औसत स्कोर 165 से 170 के करीब है। वहीं, दूसरी पारी में 155 से 160 के आसपास का है। कुल 86 आईपीएल मैचों में 48 मुकाबले बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है। 

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के आंकड़े 

विवरण आंकड़े
शहर हैदराबाद
देश भारत
पहला आईपीएल मैच 22/04/2008
आखिरी आईपीएल मैच 18/04/2026
कुल मैच 86
पहले बल्लेबाज़ी जीत 37 (43.02%)
बाद में बल्लेबाज़ी जीत 48 (55.81%)
टॉस जीतकर जीत 32 (37.21%)
टॉस हारकर जीत 53 (61.63%)
बिना परिणाम मैच 1 (1.16%)
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 141 – अभिषेक शर्मा
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी 6/12 – अल्ज़ारी जोसेफ
सर्वोच्च टीम स्कोर 286/6 – सनराइजर्स हैदराबाद
न्यूनतम टीम स्कोर 80 – दिल्ली कैपिटल्स
सबसे बड़ा सफल रन चेज 160/3 – मुंबई इंडियंस
प्रति विकेट औसत रन 27.18
प्रति ओवर औसत रन 8.36
पहली पारी औसत स्कोर 165-170
दूसरी पारी औसत स्कोर 155–160

SRH vs DC मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: लियाम लिविंगस्टोन

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आकिब दार, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर 

SRH vs DC मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच काफी कड़ी टक्कर रही है और इनके बीच खेले गए आईपीएल के 26 मैचों में SRH 13-12 से आगे है। वहीं, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों के बीच हुए 7 मैचों में मुकाबला 3-3 से बराबरी का है। हालांकि, मौजूदा सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए अपने घरेलू मैदान पर ईशान किशन की टीम का पलड़ा भारी लग रह है। इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की उम्मीद है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में