RCB की नई Owner कौन? खूबसूरती में Kavya Maran को भी दे रहीं टक्कर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के समूह ने खरीद लिया। इसके बाद से नए चेयरमैन आर्यमन बिरला के साथ-साथ उनकी बहन अनन्या बिरला भी चर्चा में हैं।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

3 मिनट पढ़ें
RCB's new owner Ananya Birla
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Who is Ananya Birla: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले बड़ा बदलाव हो गया है और फैंस की फेवरेट मानी जाने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रिकॉर्ड कीमत में बिक गई है। 2025 सीजन की चैंपियन टीम को आदित्य बिरला की अगुआई वाले कंसोर्टियम ने $1.78 बिलियन (करीब 16000 करोड़ से ज्यादा) में खरीदा है। कंसोर्टियम में बिरला ग्रुप के अलावा द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन भी शामिल है। 

जैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिकने की खबर आधिकारिक रूप से बाहर आई, वैसे ही आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम के बेटे आर्यमन और बेटी अनन्या भी सुर्ख़ियों में आ गए। आर्यमन की चर्चा के पीछे की वजह उनका बेंगलुरु की टीम का नया चेयरमैन होना है। इसके अलावा वह पूर्व क्रिकेटर भी हैं और मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार के साथ मध्य प्रदेश के लिए खेल भी चुके हैं। 

वहीं, काफी सारे फैंस यह भी मान रहे हैं कि अनन्या बिरला टीम की नई मालकिन हैं और उनकी तुलना सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन और सीईओ काव्या मारन से भी कर रहे हैं, जो अपनी खूबसूरती के कारण पूरे IPL सीजन चर्चा में रहती हैं। तो चलिए आपको अनन्या बिरला से जुड़ी जानकारी देते हैं। 

यह भी पढ़ें: कौन हैं आर्यमन बिरला? 28 साल की उम्र में बने RCB के नए चेयरमैन; राजस्थान रॉयल्स से पुराना नाता

कौन हैं RCB की नई मालकिन के रूप में सुर्खियां बटोर रहीं अनन्या बिरला 

आदित्य बिरला ग्रुप के मालिक कुमार मंगलम की तीन संतान हैं, जिसमें सबसे बड़ी बेटी का नाम अनन्या है। कुमार मंगलम के बेटे आर्यमन की तरह ही बड़ी बेटी भी बोर्ड डायरेक्टर्स में से एक हैं। इन दोनों को दोनों को बिरला ग्रुप के फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के बोर्ड निदेशकों में शामिल किया गया था। काफी कम लोगों को पता होगा कि अनन्या का पूरा नाम अनन्याश्री है। परिवार के बिजनेस में अनन्या काफी समय से शामिल हैं। इसके अलावा, उन्हें गाने का भी काफी शौक है। वहीं, खूबसूरती में भी उनके आगे तमाम बॉलीवुड एक्ट्रेस पीछे हैं। 

अनन्या बिरला एक सफल महिला उद्यमी हैं। उन्हें महज 17 साल की उम्र में स्वतंत्र माइक्रोफिन की शुरुआत करने के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है, जिससे वह भारत की सबसे कम उम्र की उद्यमियों में से एक बन गईं जिन्होंने एक बड़े पैमाने पर वित्तीय सेवा कंपनी का निर्माण किया। आज उनकी कंपनी 20 से ज्यादा राज्यों के 78000 से ज्यादा गाँव में एक्टिव है। 

ग्लोबल पॉप स्टार के रूप भी अनन्या बिरला की पहचान 

31 वर्षीय को सिर्फ सफल उद्यमी ही नहीं, बल्कि संगीत के क्षेत्र में भी काफी पहचान मिली है। अनन्या ने एक अंतरराष्ट्रीय पॉप कलाकार के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ग्लोबल स्टेज पर 500 मिलियन से अधिक स्ट्रीम के साथ, वह भारत की सबसे सफल अंग्रेजी भाषा की पॉप संगीतकारों में से एक हैं।

उन्होंने नौ साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू किया और तब से पियानो, गिटार और ड्रम सहित कई वाद्ययंत्रों में महारत हासिल कर ली है। उनके काम में अग्रणी वैश्विक संगीत निर्माताओं और प्रशंसित भारतीय संगीतकार ए. आर. रहमान के साथ सहयोग शामिल है।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में