MS Dhoni के बगैर IPL 2026 में कैसी हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI?
धोनी पिंडली में खिंचाव की समस्या के चलते आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते को मिस करेंगे। ऐसे में चेन्नई की टीम उनकी जगह कार्तिक शर्मा या सरफराज खान को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है। IPL 2026 में CSK का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध है।

CSK Probable Playing XI without MS Dhoni in IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैन बेस को एक तगड़ा झटका लग गया है। दरअसल, आज CSK द्वारा बताया गया कि महेंद्र सिंह धोनी का टूर्नामेंट के पहले दो हफ्ते में खेल पाना मुश्किल है, क्योंकि उनकी पिंडली में खिंचाव की समस्या है। मौजूदा समय में धोनी इस इंजरी से निजात पाने के लिए रिहैब से गुजर रहे हैं।
बता दें कि पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि शायद धोनी को किसी प्रकार की कोई समस्या है, क्योंकि टीम के प्रैक्टिस सेशंस के दौरान उन्हें कई बार लंगड़ाकर चलते देखा गया था। वह चलते हुए असहज लग रहे थे। धोनी के इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिसके बाद से ही उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे।
CSK की प्लेइंग-11 में धोनी की जगह किसे मिलेगी?
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम IPL 2026 के पहले दो हफ्तों में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। इन मैचों के बाद भी धोनी की वापसी टीम में हो पाएगी या नहीं, इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में अब CSK को अपनी प्लेइंग-11 को लेकर से विचार करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Squad List: सभी 10 टीमों के स्क्वाड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
टीम के पास धोनी के कई सारे विकल्प मौजूद हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी तो संजू सैमसन संभाल लेंगे, जिन्हें चेन्नई ने 19वें सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए हासिल किया था। CSK आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्तों में धोनी की जगह अपनी प्लेइंग-11 में कार्तिक शर्मा को शामिल कर सकती है। वहीं, सरफराज खान भी अंतिम 11 में शामिल किए जा सकते हैं। रविचंद्रन अश्विन ने धोनी की गैर-मौजूदगी में कार्तिक शर्मा को मौका देने की बात कही है।
कार्तिक कीपिंग का जिम्मा भी संभाल सकते हैं। इस युवा खिलाड़ी को CSK ने मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था। कार्तिक ने अपने टी20 करियर में 12 मुकाबले खेले हैं और 160 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं।
MS Dhoni के बिना CSK की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन,नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज/मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चाहर/श्रेयस गोपाल
टैग:


