CSK vs SRH Pitch Report - क्या कहते हैं एमए चिदम्बरम स्टेडियम के आंकड़े, कौन मार सकता है बाज़ी? पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट

CSK vs SRH Pitch Report: एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स को मदद देती है या बल्लेबाजों को? जानिए चेन्नई के आंकड़े, संभावित स्कोर और किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
CSK vs SRH Pitch Report - M. A. Chidambaram Stadium
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

CSK vs SRH Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाला मुकाबला एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। अपना पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जॉइंटस से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टॉप-4 की दौड़ थोड़ी मुश्किल हो गई है बचे हुए लीग मुकाबले में टीम को अपने स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन से बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद 12 में से 7 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। टीम को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के पास एक आक्रामक बल्लेबाजी लाइन-अप फिर भी पूरी टीम पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी, जो की टीम के लिए एक चिंता का विषय है। यह मैदान अपनी धीमी और स्पिन फ्रेंडली पिच के लिए जाना जाता है, जहां बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं पिच रिपोर्ट, औसत स्कोर और किस टीम को मिल सकता है फायदा।

CSK vs SRH मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: CSK vs SRH
  • तारीख:  18 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम:एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

CSK vs SRH Pitch Report- एमए चिदम्बरम स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?

चेपॉक की पिच IPL 2026 सीज़न में संतुलित नज़र आई है। यह पिच मैच की शुरुआत में आम तौर पर धीमा और सूखा होता है, और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों को इस पर अच्छी ग्रिप और टर्न मिलता है। हाल के IPL आँकड़े बताते हैं कि पहली पारी का औसत स्कोर 165–152 के बीच रहा है। क्योंकि पिच बाद में धीमा हो जाता है, इसलिए बल्लेबाज शुरुआत से ही सख्त सतह पर आक्रामक खेलना पसंद करते हैं, जिससे हाल ही के मुकाबलो में टीमें अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रही है। 

चेपॉक स्टेडियम में स्पिनर्स की तुलना में तेज गेंदबाजों का प्रभाव ज्यादा देखने को मिला है। यहां पर 170 या इससे ज्यादा का स्कोर एक मजबूत स्कोर माना गया है। हालांकि, हाल ही में चेन्नई और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले की दोनों पारियों में 200+ का स्कोर देखा गया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 55%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 44%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  66%
पहली पारी का औसत 165
दूसरी पारी का औसत 152
उच्चतम स्कोर 246-5 (20 Ov) CSK vs RR
न्यूनतम स्कोर 70-10 (17.1 Ov) RCB vs CSK
सबसे सफल रन चेज 213-4 (19.5 Ov) LSG vs CSK
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 126-8 (20 Ov) RCB vs CSK

CSK vs SRH Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?

एमए चिदम्बरम स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें सभी मुकाबले पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान में टॉस जीतने वाले कप्तान अक्सर पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हैं।

CSK vs SRH संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित 11:

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, गुरजापनीत सिंह

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11:

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण-आर, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

CSK vs SRH Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 63, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

चेन्नई की तुलना में सनराइजर्स हैदराबाद के पास ज्यादा आक्रामक और इनफॉर्म बल्लेबाज हैं। चेन्नई की तरफ से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसंन को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज का प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी में गहराई है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है। 


डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में