GT vs RR Pitch Report - हाई स्कोरिंग मैच या गेंदबाज़ों का दबदबा? जानें किस टीम का पलड़ा भारी
GT vs RR Pitch Report – जानें यादविन्द्र सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों या गेंदबाज़ों में किसे करेगी ज्यादा मदद।

GT vs RR Pitch Report: IPL का यह सीजन अपनी मंजिल से महज दो कदम दूर है। शुक्रवार की शाम को महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ मे गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच टूर्नामेंट का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से 92 रनों से हार गई थी। इस मुकाबले में बेंगलुरु के 254 रनो के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की पूरी टीम 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी।
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पिछले एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हरा कर टूर्नामेंट के क्वालीफायर-2 मुकाबले में अपनी जगह बनाई है। राजस्थान रॉयल्स इस मैदान पर लगातार अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी जहां पर एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी को रोक पाना गुजरात टाइटंस के लिए मुश्किल साबित हो सकता है। चलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से जानते हैं इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज।
GT vs RR Dream11 Prediction, Qualifier-2: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
GT vs RR मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: GT vs RR
- तारीख: 29 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 7:30 PM IST
- स्टेडियम: महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: Hotstar
GT vs RR Pitch Report, यादविन्द्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?
चंडीगढ़ में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हाल ही में IPL मैचों के दौरान हाई स्कोरिंग पिचें देखने को मिली हैं जो बल्लेबाजों के लिए थोड़ी ज़्यादा मददगार साबित हुई हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर आमतौर पर लगभग 171-184 रहा है; वहीं, पिच पर गेंद के सही उछाल और तेज़ आउटफ़ील्ड की वजह से IPL 2026 के ज्यादातर मैचों में स्कोर 200 रन के पार गया है। वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में इस पिच पर अपने पिछले मुकाबले में मात्र 29 गेंदों पर 97 रन ठोक डाले थे।
मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ों को गेंद से थोड़ा मूवमेंट मिलता है; लेकिन जैसे-जैसे पिच जमती जाती है, बल्लेबाज़ी करना आसान होता जाता है। यहां पर स्पिनर्स की तुलना में तेज गेंदबाज अपना प्रभाव छोड़ने में ज्यादा कामयाब रहे हैं। कुल मिलाकर यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है, जहां बल्लेबाजों का दबदबा रह सकता है।
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 44% |
| पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 56% |
| सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज | 63% |
| पहली पारी का औसत | 184 |
| दूसरी पारी का औसत | 173 |
| उच्चतम स्कोर | 254-7 (20 Ov) PBKS vs LSG |
| न्यूनतम स्कोर | 95-10 (15.1 Ov) KKR vs PBKS |
| सबसे सफल रन चेज | 228-4 (19.2 Ov) KKR vs PBKS |
| सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य | 111-10 (20 Ov) KKR vs PBKS |
GT vs RR Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?
यादविन्द्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मुकाबलो में जीत दर्ज की है। हाल के IPL आंकड़ों से पता चलता है कि रात के मैचों में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।, यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।
GT vs RR संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटन्स संभावित प्लेईंग 11:
साई सुदर्शन, शुबमन गिल(कप्तान), जोस बटलर(विकेट कीपर), निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेईंग 11:
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल(विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा, सुशांत मिश्रा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रियान पराग(कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, नांद्रे बर्गर
मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
इस मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ज्यादा मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है। राजस्थान इस मैदान से ज्यादा परिचित है, टीम ने अपना पिछला एलिमेनटर मुकाबला भी यहीं पर खेला था जिसमें टीम ने 47 रनो से जीत दर्ज की थी। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है।
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।
टैग:


