CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

IND vs AFG 2nd ODI LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान दूसरा वनडे?

IND vs AFG LIVE Streaming: भारत-अफगानिस्तान दूसरा वनडे टीवी और मोबाइल पर कहां देखें? जानें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

IND vs AFG 2nd ODI LIVE Streaming
IND vs AFG 2nd ODI LIVE Streaming

IND vs AFG 2nd ODI LIVE Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ मे खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को सात विकेट (DLS Method) से हराकर श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने आक्रामक पारी खेलते हुए 66 गेंदों पर 84* रन बनाए थे। आने वाले मुकाबले में जहां टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी,वहीं अफगानिस्तान की कोशिश एक जबरदस्त पलटवार करने की रहेगी। आप इस रोमांचक मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं, यही जानकारी हम अपने इस लेख में आपको देंगे।

IND vs AFG LIVE Telecast: टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का आनंद सभी प्रशंसक अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर टीवी पर ले सकते हैं। इस एकदिवसीय श्रृंखला का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क हिंदी और इंग्लिश भाषा के साथ आपको अपनी मनपसंद क्षेत्रीय भाषाओं के साथ मैच देखने की सुविधा प्रदान करता है, जो कि मुकाबले के आनंद को दोगुना कर देता है। इस बुधवार को आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ टीवी पर बैठकर मैच का अनुभव ले सकते हैं।

मोबाइल और लैपटॉप पर मैच कहां देखें?

दर्शकों के लिए अपने मोबाइल या लैपटॉप पर भी मैच देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जो लोग किसी कारणवश टीवी पर मुकाबला नहीं देख सकते, वे मोबाइल पर मैच का आनंद ले सकते हैं। इंडिया बनाम अफगानिस्तान का मैच जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा।

लेकिन इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, लेकिन कुछ मिनट तक आप मैच का आनंद फ्री में ले सकते हैं। वहीं, जो लोग ऑफिस या टीवी से दूर हैं और उनके पास लैपटॉप उपलब्ध हैं तो जियो हॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध क्षेत्रीय भाषाओं की कमेंट्री दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

किसका रहेगा पलड़ा भारी?

दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले चार ODI मुकाबले में टीम इंडिया चारों मुकाबले जीत कर अफगानिस्तान पर हावी रही है। इसके अलावा, इंडिया का जीत प्रतिशत इस मैदान पर 50% है, जबकि अफगानिस्तान का 25% है। इसलिए इंडिया के इस मुकाबले को जीतने की संभावना अधिक है।

दूसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमें कि स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, हर्षित राणा

अफगानिस्तान: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल,राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम साफी

यह भी पढ़ें: IND vs AFG Dream11 Prediction, 1st ODI- पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

लेखक के बारे में

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में