IPL 2026: MI vs KKR मैच में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IPL 2026 का दूसरा मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई में खेला जाना है। जानिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

5 मिनट पढ़ें
IPL 2026 MI vs KKR Wankhede Stadium Pitch Report
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

MI vs KKR Wankhede Stadium Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत हो चुकी है। 29 मार्च को सीजन का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का सामना तीन बार की विनर कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो नीता अंबानी के मालिकाना हक़ वाली टीम का घरेलू मैदान भी है। इस तरह तीन या उससे ज्यादा बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर चुकी इन दो टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर की उम्मीद की जा रही है।  

हालांकि, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हाई स्कोरिंग वाला होगा या फिर गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिलेगा, ये काफी हद वानखेड़े स्टेडियम की पिच के मिजाज पर निर्भर करेगा। टी20 फॉर्मेट में भी पिच का रोल काफी अहम होता है और हमने कई बार टीमों को 250 से ज्यादा का स्कोर बनाते देखा है तो 100 के अंदर ढेर भी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: 4 टीमें जिनके खिलाफ RCB ने IPL में सफलतापूर्वक 200 प्लस रन का टारगेट चेज किया है

इसी वजह से मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले से पहले वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट जानना बहुत जरूरी है, जिससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में रनों की बारिश देखने को मिलेगी या फिर विकेटों का झड़ी। 

IPL 2026: MI vs KKR मैच के लिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम किसी परिचय का मोहताज नहीं है, क्योंकि इसे भारत के सबसे लोकप्रिय मैदानों में से एक माना जाता है। यहां की पिच आमतौर पर टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सतह काफी हार्ड और बाउंसी होती है, जिससे गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं। इसी वजह से इस मैदान पर अक्सर 170–200 रन या उससे ज्यादा का स्कोर देखने को मिलता है। मैदान की बाउंड्री भी बहुत बड़ी नहीं है और आउटफील्ड तेज रहती है, इसलिए चौके-छक्के लगाना अपेक्षाकृत आसान होता है।

हालांकि, शुरूआती ओवरों में बल्लेबाजों को सावधानी दिखानी पड़ सकती है, क्योंकि तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग के लिए मदद मिलती है। वहीं, अच्छा उछाल भी प्राप्त होता है। लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है और खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाज हावी होने लगते हैं। 

स्पिन गेंदबाजों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती, लेकिन अगर वे सही लाइन-लेंथ और विविधता के साथ गेंदबाजी करें तो रन रोक सकते हैं। कुल मिलाकर वानखेड़े स्टेडियम को हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है और MI vs KKR मैच में भी बल्लेबाजों के लिए अच्छी पिच देखने को मिल सकती है।

MI vs KKR मैच में टॉस जीतकर क्या करना फायदेमंद रहेगा?

इस मैदान पर टॉस भी अहम भूमिका निभाता है। रात के मैचों में अक्सर ओस (ड्यू) का असर देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद पकड़ना मुश्किल हो जाता है। इसी कारण कई कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं ताकि बाद में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सके। 

आंकड़ों में भी चेज करने वाली टीम को यहां ज्यादा फायदा मिला है। इस मैदान पर खेले गए 123 आईपीएल मुकाबलों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 66 बार जीत हासिल की है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 57 बार जीत मिली है। वहीं, जिस टीम ने टॉस जीता है, उसके नाम 64 मैच रहे हैं,  जबकि टॉस हारने वाली टीम को 59 मैचों में सफलता हासिल हुई है। 

MI vs KKR मैच से पहले Wankhede Stadium के IPL आंकड़े 

आंकड़ा विवरण
खेले गए कुल मैच 123
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 57 (46.34%)
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीत 66 (53.66%)
टॉस जीतकर मैच जीत 64 (52.03%)
टॉस हारकर मैच जीत 59 (47.97%)
नो रिजल्ट 0 (0.00%)
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 133* – एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) बनाम मुंबई इंडियंस, 10 मई 2015
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/18 – हरभजन सिंह (मुंबई इंडियंस) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 22 अप्रैल 2011
सर्वोच्च टीम स्कोर 235/1 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, 10 मई 2015
सबसे कम टीम स्कोर 67 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, 16 मई 2008
सबसे बड़ा सफल रन चेज 214/4 – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 30 अप्रैल 2023
प्रति विकेट औसत रन 27.19
प्रति ओवर औसत रन 8.57
पहली पारी का औसत स्कोर 170-180
दूसरी पारी का औसत स्कोर 160-170

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में