CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने IPL में एन्ट्री से पहले ही किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू, एक दिग्गज खिलाड़ी का नाम भी शामिल

भारतीय क्रिकेट में पिछले काफी सालों से नेशनल टीम में डेब्यू करने का सबसे बड़ा स्टेज आईपीएल माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने इस लीग में खेलने से पहले टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Making a debut for Team India before the IPL
Making a debut for Team India before the IPL

Making a debut for Team India before the IPL: आईपीएल को भारतीय क्रिकेट में इंटरनेशनल टीम तक पहुंचने का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। लेकिन एक दिलचस्प रिकॉर्ड ऐसा भी है, जहां कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल खेले बिना ही टीम इंडिया की जर्सी पहन ली। हर सीजन इस लीग से निकलने वाले युवा सितारे सीधे टीम इंडिया तक पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खिलाड़ियों ने इस चमकदार मंच पर एक भी मैच खेले बिना ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रख दिया?

भारत के क्रिकेट इतिहास में सिर्फ तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में खेलने से पहले ही टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया। इस खास क्लब में अब मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का नाम भी जुड़ गया है। 33 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले सारांश ने न सिर्फ एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया, बल्कि यह भी साबित किया कि टीम इंडिया तक पहुंचने के लिए सिर्फ आईपीएल ही रास्ता नहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में...

#1. मुरली विजय

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने आईपीएल में कदम रखने से पहले ही भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था। उन्हें 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में गौतम गंभीर के विकल्प के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया और 6 नवंबर 2008 को उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया। इसके बाद 29 नवंबर 2008 को इंग्लैंड के खिलाफ उनका वनडे डेब्यू भी हुआ। खास बात यह है कि उनका IPL डेब्यू इसके बाद 2009 में हुआ। यानी विजय ने पहले भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला और उसके बाद IPL में कदम रखा।

यह भी पढ़े-

#2. मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेट के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार मोहम्मद शमी का नाम भी उन खिलाड़ियों में शुमार होता है। शमी का सफर भी कुछ हद तक अलग रहा। उन्होंने 6 जनवरी 2013 को पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया, जबकि उनका IPL डेब्यू अप्रैल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हुआ। यानी शमी ने भी पहले भारत की वनडे जर्सी पहनी और उसके बाद IPL मुकाबला खेला। शमी का इंटरनेशनल डेब्यू घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन का नतीजा था। IPL में भी उन्होंने बाद में लंबा सफर तय किया और गुजरात टाइटंस के साथ 2022 का खिताब जीता तथा 2023 में 28 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।

3. सारांश जैन 

इस लिस्ट का सबसे नया सारांश जैन का नाम भी शामिल हो गया है। मध्य प्रदेश के इस ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर ने 23 अगस्त 2026 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अपना टेस्ट डेब्यू किया। 33 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सारांश ने लंबे घरेलू करियर के बाद यह मुकाम हासिल किया। खास बात यह है कि उन्होंने इससे पहले IPL में एक भी मैच नहीं खेला था। हालांकि उन्होंने 2024, 2025 और 2026 में आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिल सका।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में