KKR vs DC Pitch Report - ईडन गार्डन्स में बरसेंगे चौके-छक्के या गेंदबाज़ करेंगे कमाल? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

KKR vs DC Pitch Report 2026: जानिए ईडन गार्डन्स, कोलकाता की पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे करेगी मदद। साथ ही देखें स्टेडियम रिकॉर्ड्स, संभावित स्कोर और किस टीम की जीत के ज्यादा चांस हैं।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
KKR vs DC Pitch Report - Eden Gardens, Kolkata
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

KKR vs DC Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग मे खेले जाने वाले 70वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स कि टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण रविवार की शाम 7:30 बजे ईडन गार्डन्स, कोलकाता से किया जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स कल टॉप-4 की दौड़ से बाहर हो चुकी है, उसके लिए भले ही इस मुकाबले के कोई खास मायने ना हो लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के नजरिए से यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। टीम ने लगातार पिछले दो मुकाबले जीते हैं, जो कि टीम की अच्छी फॉर्म का संकेत देते हैं। अगर आज दोपहर को होने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स हार जाती है तभी कोलकाता नाइट राइडर्स की टॉप-5 में जाने की संभावनाए बनी रह सकती। आईए इस लेख में हम जानते हैं कि इस महत्वपूर्ण मुकाबले में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

KKR vs DC Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 70, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

KKR vs DC मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: KKR vs DC
  • तारीख:  24 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

KKR vs DC Pitch Report, ईडन गार्डन्स स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?

कोलकाता का ईडन गार्डन्स, IPL के इस सीजन में बल्लेबाजों का मनपसंद मैदान बना हुआ है, जहाँ अक्सर हाई स्कोरिंग वाले मैच देखने को मिलते हैं। हाल के IPL आँकड़ों से पता चलता है कि पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 168-175 रहा है, हालांकि कोलकाता ने हाल ही में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 247 रनों का एक विशाल लक्ष्य भी बनाया था।

पिच आम तौर पर अच्छी गति और उछाल देती है, जिससे बल्लेबाज़ खुलकर आज़ादी से खेल पाते हैं। तेज़ गेंदबाज़ों को नई गेंद से शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, इसलिए यहां पर स्पिनर्स की तुलना में तेज गेंदबाज ज्यादा प्रभावशाली रहे हैं। कुल मिलाकर कोलकाता का ईडन गार्डन्स बल्लेबाजों को मदद करता है, लेकिन यहां पर गेंदबाज भी अपनी सटीक लाइन और लेंथ से विकेट निकालने में कामयाब रहे हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 42%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 56%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  65%
पहली पारी का औसत 168
दूसरी पारी का औसत 154
उच्चतम स्कोर 262-2 (18.4 Ov) PBKS vs KKR
न्यूनतम स्कोर 7-0 (1 Ov) KKR vs PBKS
सबसे सफल रन चेज 262-2 (18.4 Ov) PBKS vs KKR
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 103-6 (17.4 Ov) RR vs KKR

KKR vs DC Toss Prediction: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?

ईडन गार्डन्स स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 मुकाबले में जीत दर्ज की है। हाल के IPL आंकड़ों से पता चलता है कि इस मैदान पर पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है, यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

KKR vs DC संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेईंग 11:

अजिंक्य रहाणे(कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, तेजस्वी दहिया(विकेटकीपर)

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेईंग 11:

केएल राहुल(विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल(कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, त्रिपुराण विजय, लुंगिसानी एनगिडी

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

इस मुकाबले के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ज्यादा मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है। दूसरा, यह कोलकाता का घरेलू मैदान है और इस पर टीम का जीत प्रतिशत दिल्ली कैपिटल्स से ज्यादा है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से कोलकाता नाइट राइडर्स इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है। 

KKR vs DC Head-to-Head Record: कोलकाता या दिल्ली किस टीम का पलड़ा है भारी, रिकॉर्ड्स देखकर उड़ जाएंगे होश

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में