KKR vs SRH: IPL 2026 में हैदराबाद की दमदार वापसी, ईडन गार्डन्स में कोलकाता को दी मात; दर्ज की धमाकेदार जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर IPL 2026 में जीत का खाता खोला, जानिए पूरे मैच का हाल।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

4 मिनट पढ़ें
SRH vs KKR Match Report 6th match of IPL 2026
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

KKR vs SRH Match Report: गुरुवार, 2 अप्रैल को IPL 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए मुकाबले में हैदराबाद की टीम का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला और केकेआर को 65 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस तरह एसआरएच ने सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि कोलकाता की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 

इस मैच में पहले खेलते हुए 20 ओवर में जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 226/8 का स्कोर खड़ा किया, जवाब में खराब बल्लेबाजी के कारण 16 ओवर में ही कोलकाता नाइट राइडर्स 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

हेड-अभिषेक की जोड़ी ने पावरप्ले में KKR के गेंदबाजों का हाल किया बेहाल

टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी का मौका दिया, जो पूरी तरह गलत फैसला रहा। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्माकी जोड़ी ने हैदराबाद को तूफानी शुरुआत दिलाने का काम किया और पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 82 रन जड़ दिए। 

इस दौरान पहले चार ओवर में हेड ने ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी की और फिर पांचवें ओवर में अभिषेक ने वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ चौके-छक्कों की बारिश कर दी। इस ओवर में कुल 25 रन आए। इस साझेदारी का अंत कार्तिक त्यागी ने हेड को आउट कर किया, जिन्होंने 21 गेंदों में 46 रन बनाए।  

मुजराबानी के दो झटकों से SRH की पारी लड़खड़ाई 

हेड के आउट होने के बाद, अभिषेक का साथ देने कप्तान ईशान किशन आए। ईशान ने रनों की गति को बनाए रखने का प्रयास किया और आठवें ओवर में SRH के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। हालांकि, नौवें ओवर में हैदराबाद को ब्लेसिंग मुजराबानी ने दो बड़े झटके दिए।

सबसे पहले ईशान आउट हुए, जिनके बल्ले से 14 रन आए। वहीं, फिर अभिषेक भी चलते बने और अर्धशतक पूरा किए बिना ही 21 गेंदों में 48 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।  RCB के खिलाफ मैच में कमाल करने वाले अनिकेत वर्मा को प्रमोट करने का फायदा नहीं हुआ और वह 1 रन बनाकर 10वें ओवर में 118 के स्कोर पर आउट हो गए।

यह भी पढ़ें: कौन हैं SRH के डेब्यूटांट शिवांग कुमार? नूर अहमद की तरह गेंदबाजी एक्शन; बल्ले से भी तबाही मचाने में माहिर

क्लासेन-नितीश की साझेदारी से SRH ने पार किया 200 का आंकड़ा 

इस तरह सिर्फ सात रन में तीन विकेट गिरने से सनराइजर्स हैदराबाद की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही थी लेकिन फिर हेनरिक्स क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने 82 रनों की साझेदारी करते हुए टीम की वापसी करा दी। रेड्डी ने 39 रनों की पारी खेली। वहीं, क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए और टीम को 200 पार का स्कोर बनाने में मदद की। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ब्लेसिंग मुजराबानी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।  

जवाबी पारी में तीन झटकों के बावजूद KKR की तूफानी शुरुआत 

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को फिन एलन ने तूफानी शुरुआत दिलाने का प्रयास किया और पहले ही ओवर में 24 रन जड़ दिए। हालांकि, तेजी से रन बनाने के प्रयास में एलन जल्द ही अपना विकेट गंवा बैठे और 7 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

नंबर तीन के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने रनों की गति को बरकरार रखने का प्रयास किया और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 37 रनों की साझेदारी की। हालांकि, रहाणे लय में नहीं दिखे और 8 रन बनाकर पांचवें ओवर में 67 के स्कोर पर आउट हो गए। कैमरन ग्रीन भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और 2 रन बनाकर पावरप्ले की अंतिम गेंद पर आउट हो गए, जिसके स्कोर 74/3 हो गया। 

रघुवंशी का अर्धशतक बेकार, 16 ओवर में ढेर हुई KKR की पूरी टीम

गिरते विकेटों के बीच रघुवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया और रिंकू सिंह के साथ 46 रन जोड़कर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। हालांकि, फिर दाएं हाथ का बल्लेबाज 52 के निजी स्कोर पर आउट हो गया। रिंकू भी 35 रन बनाकर 139 के स्कोर पर आउट हो गए।

यहां से केकेआर की पारी को ऑल आउट होने में ज्यादा समय नहीं लगा और 16 ओवर में ही पूरी टीम ढेर हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। 

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में