SRH के खिलाफ मैच से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार गेंदबाज IPL 2026 से हुआ बाहर

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करना है लेकिन उससे पहले डिफेंडिंग चैंपियन को एक बड़ा झटका लगा है।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

3 मिनट पढ़ें
Sri Lanka Cricket refuses NOC to RCB pacer Nuwan Thushara
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Big blow to RCB: 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होनी है। इस सीजन का पहला मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 18 सीजन में पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने वाली आरसीबी का इरादा जीत के साथ आगाज का होगा लेकिन इससे पहले उसे अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों को एक के बाद एक खोना पड़ रहा है। फिटनेस के कारण जोश हेजलवुड के शुरूआती मैचों से बाहर होने की रिपोर्ट्स हैं। वहीं, यश दयाल निजी कारणों से पूरे सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। अब एक और तेज गेंदबाज आईपीएल के आगामी सीजन से बाहर हो गया है। 

जी हां, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वाड में शामिल श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा के आईपीएल 2026 से बाहर होने की खबर आ रही है। हालांकि, तुषारा के बाहर होने की वजह इंजरी या निजी कारण नहीं, बल्कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) ना मिलना हैं।

यह भी पढ़ें: RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, पढ़ें चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इस तेज गेंदबाज का हाल ही में नई फिटनेस पॉलिसी के तहह टेस्ट हुआ है, जिसमें बताया जा रहा है कि वह असफल रहे। यही कारण है कि श्रीलंकाई बोर्ड ने उन्हें आईपीएल में भाग लेने से मना कर दिया है। जब तक किसी खिलाड़ी को बोर्ड द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं मिलता है, तब तक वह किसी भी तरह की लीग में हिस्सा नहीं ले सकता। 

IPL 2026 के लिए नुवान तुसारा को श्रीलंका बोर्ड ने NOC देने से किया इनकार

दरअसल, हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस को लेकर एक नया टेस्ट लागू किया है, जो IPL या PSL जैसी लीग में खेलने के लिए खिलाड़ियों को पास करना जरूरी है। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए नुवान तुसारा की उपलब्धता भी इसी पर निर्भर थी और अगर वह टेस्ट में सफल रहते तो उन्हें भारतीय लीग में खेलने की अनुमति मिल जाती इहै। हालांकि, दाएं हाथ का टेस्ट में जरूरी फिटनेस अंक हासिल करने में नाकाम रहा, इसी वजह श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें एनओसी देने से इनकार कर दिया। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नुवान तुषारा के बाहर होने से बढ़ेगी परेशानी 

बता दें कि 31 वर्षीय तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1.60 करोड़ में रिटेन किया था। उनका प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में खेलना तय नहीं था लेकिन जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में माना जा रहा था कि कुछ मैचों में मौका मिल सकता है। हालांकि, अब श्रीलंका क्रिकेट द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने के कारण उनके बाहर होने की जानकारी सामने आ रही है। देखना होगा कि इसको लेकर आरसीबी क्या करती है और रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ने पर किस विदेशी गेंदबाज पर दांव लगाती है। 

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में