RCB के IPL में 5 सबसे बड़े टोटल, CSK के खिलाफ 250 रन बनाकर रचा इतिहास

आईपीएल 2026 के 11वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 250/3 का स्कोर बनाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लीग में अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

4 मिनट पढ़ें
Top 5 highest innings totals for Royal Challengers Bengaluru in IPL including 250 vs CSK
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Top 5 Innings Totals For RCB In IPL:  इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) हमेशा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती रही है। इस टीम के पास ऐसे कई बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने मैदान पर रन बरसाए और बड़े स्कोर खड़े किए। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने कई बार आरसीबी को 200 से ऊपर के विशाल स्कोर तक पहुंचाया है। यही वजह है कि आईपीएल में सबसे बड़े टीम टोटल की सूची में भी आरसीबी का नाम कई बार दिखाई देता है।

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 250 रन बनाकर एक बार फिर इतिहास रच दिया। इस मैच में टिम डेविड ने सिर्फ 25 गेंदों में 70* रन ठोक दिए, जिसमें 8 छक्के शामिल थे। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने भी 19 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी 29 गेंदों में रन बनाए। इस तरह दमदार बल्लेबाजी प्रदर्श की बदौलत आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। आइए जानते हैं आईपीएल में आरसीबी के 5 सबसे बड़े टोटल।

IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 5 सबसे बड़े टोटल 

5. 241/7 बनाम पंजाब किंग्स, 2024

आईपीएल 2024 में ही आरसीबी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 241/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। यह मुकाबला धर्मशाला में खेला गया था और इसमें आरसीबी के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। टीम ने लगातार बड़े शॉट लगाए और पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। पारी में विराट कोहली का जलवा देखने को मिला और उन्होंने 47 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली। 

4. 248/3 बनाम गुजरात लायंस, 2016

आईपीएल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ आरसीबी ने 248/3 का स्कोर बनाया था। इस मैच में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलीं और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस ऐतिहासिक साझेदारी की बदौलत आरसीबी आसानी से 240 से ऊपर पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने जड़ा गजब का नो-लुक सिक्स, स्टैंड्स में अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल; देखें वीडियो

3. 250/3 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2026

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने 250/3 का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। इस मैच में फिल सॉल्ट ने 46 रन की तेज शुरुआत दी, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 19 गेंदों में 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा टिम डेविड की रही, जिन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए और 8 छक्के जड़े। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत टीम 250 के आंकड़े तक पहुंचने में सफल रही।

2. 262/7 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2024

आईपीएल 2024 में आरसीबी ने एक और धमाकेदार प्रदर्शन किया। SRH के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मैच में टीम ने 262/7 का विशाल स्कोर बनाया। इस मुकाबले में कई बल्लेबाजों ने योगदान दिया था, लेकिन सबसे अव्वल दिनेश कार्तिक रहे थे। कार्तिक ने सिर्फ 35 गेंदों में 83 रन जड़े। हालांकि इतने बड़े स्कोर के बावजूद यह मैच आरसीबी हार गई थी।

1. 263/5 बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर आज भी आरसीबी के नाम है। 23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 20 ओवर में 263/5 का विशाल स्कोर बनाया था। इस मैच में क्रिस गेल ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 66 गेंदों में 175* रन ठोक दिए थे। उनकी इस पारी में 17 छक्के और 13 चौके शामिल थे। गेल की पारी आज भी लीग में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। 

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में