Rohit Sharma के निशाने पर 5 बड़े माइलस्टोन, IPL 2026 में बन सकता है इतिहास

IPL 2026 में Mumbai Indians के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा कई बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं। जानिए इस सीजन वह कौन-से 5 बड़े माइलस्टोन हासिल कर सकते हैं।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

4 मिनट पढ़ें
5 Big Milestones For Rohit Sharma In IPL 2026
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा काफी समय से एक्शन में नजर नहीं आए लेकिन अब मैदान में वापसी को तैयार हैं। हालांकि, इस बार उनकी वापसी टीम इंडिया के लिए नहीं, बल्कि आईपीएल में हो रही है। 29 मार्च को जब मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में होगा, तो इसमें हिटमैन भी एक्शन में नजर आएंगे। आखिरी बार रोहित की बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में देखने को मिली थी, जिसमें वह कुल 61 रन बना पाए थे। 

इसी वजह से 38 वर्षीय बल्लेबाज की फॉर्म पर भी सवाल उठे थे। हालांकि, अब उनके लिए यह आईपीएल सीजन काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इसके आधार पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप की राह भी तय हो सकती है। पिछले आईपीएल सीजन रोहित शर्मा ने 149.28 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक भी शामिल थे। इस बार रोहित की नजर 500 के आंकड़े को पार करने की होगी। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: MI vs KKR मैच में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

आईपीएल में रोहित 2008 से ही खेल रहे हैं और उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की हैं। ऐसे में 2026 के संस्करण में भी उनके पास 5 बड़े माइलस्टोन अपने नाम करने का मौका रहेगा, जिनके बारे में आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। 

1. IPL में 50 अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक सिर्फ तीन बल्लेबाज ही 50 या उससे ज्यादा अर्धशतक बनाने का कारनामा कर पाए हैं। इस सीजन रोहित शर्मा के पास भी खास लिस्ट में शामिल होने का सुनहरा मौका रहेगा। रोहित ने अभी तक 272 मैचों में 47 अर्धशतक बनाए हैं। यानी उनके बल्ले से तीन अर्धशतक आए तो उनका नाम आईपीएल में 50 या उससे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जुड़ जाएगा। अभी तक विराट कोहली (64) डेविड वॉर्नर (62) और शिखर धवन (51) ही ऐसा कर पाए हैं। 

2. एक टीम के लिए IPL में 6000 रन 

इंडियन प्रीमियर लीग में एक ही टीम के लिए खेलते हुए 6000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा अभी तक सिर्फ विराट कोहली ने ही किया है, जो लीग की शुरुआत से अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ही खेले हैं। अब हिटमैन के पास भी ऐसा कारनामा करने का मौका है। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत तो डेक्कन चार्जर्स के साथ की थी लेकिन फिर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए और लंबे समय से इसी टीम के साथ हैं। उन्होंने अभी तक MI के लिए 227 मैचों में 5876 रन बनाए हैं। अब रोहित 124 रन बनाते ही आईपीएल में किसी एक टीम के लिए छह हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। 

3. IPL में 700 चौके 

रोहित शर्मा को बड़े शॉट लगाने के लिए जाना जाता है, लेकिन हिटमैन चौके लगाने में भी पीछे नहीं हैं। आईपीएल में रोहित ने अभी तक 272 मैचों में 640 चौके लगाए हैं। 2026 के सीजन में अगर दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 40 चौके लगाए दिए तो वह लीग में 700 चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक यह कारनामा विराट कोहली (776) और शिखर धवन (768) ने ही किया है। 

4. IPL में 350 छक्के 

रोहित शर्मा को भी छक्के लगाना काफी रास आता है और उन्होंने अपने आईपीएल करियर के 272 मैचों की 267 पारियों में 302 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में 350 छक्के लगाने का कारनामा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज क्रिस गेल (357) हैं। अगर रोहित ने आईपीएल 2026 में 48 छक्के लगा दिए तो वह दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। 

5. इंडियन प्रीमियर लीग में 7500 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज 

आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 29.73 की औसत और 132.09 की स्ट्राइक रेट से 7046 रन दर्ज हैं। रोहित को आईपीएल में 7500 रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने के लिए 2026 संस्करण में 454 रन बनाने होंगे। इस कारनामे को अभी तक विराट कोहली ने ही अंजाम दिया है, जिनके नाम 8730 रन हैं। 

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में