रोहित-कोहली 2027 World Cup खेलेंगे या नहीं? युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट से मांगी स्पष्टता

2027 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। युवराज सिंह ने इस पर टीम मैनेजमेंट से जल्द स्पष्टता देने की बात कही है।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

4 मिनट पढ़ें
Yuvraj Singh demands clarity regarding Rohit Sharma and Virat Kohli ODI future
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Yuvraj Singh on Rohit Sharma and Virat Kohli's ODI futures: रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम इंडिया के क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है। इन दोनों ने भारत को अपने दम पर कई मुकाबले जिताए। हालांकि, अब टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास के बाद, रोहित और कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं। दोनों का लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप खेलना है, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होगा। इसके बावजूद, बदलाव से गुजर रही टीम इंडिया में इन दोनों की जगह अहम टूर्नामेंट के लिए पक्की नहीं मानी जा रही है। इसी वजह से युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट से कहा है कि दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को स्पष्ट किया जाना चाहिए कि वे योजनाओं में शामिल हैं या नहीं। 

38 साल के रोहित और 37 साल के विराट को लेकर टीम इंडिया की तरफ से अभी तक पक्के तौर पर संकेत नहीं मिले हैं कि इन्हें वर्ल्ड कप के लिए तय माना जाए। कुछ महीनों पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि अभी काफी समय बाकी है और तब तक देखना होगा कि चीजें कैसी रहती हैं। कुछ ऐसा ही बयान चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर ने भी दिया था। हालांकि, युवराज का मानना है कि इन दोनों के साथ गंभीर और चयनकर्ताओं को ईमानदारी से बात करनी चाहिए और जो भी फैसला हो, उसके बारे में बता देना चाहिए। 

2027 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित-विराट स्पष्टता के हकदार 

स्पोर्ट्स तक के साथ खास इंटरव्यू के दौरान, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बात करते हुए युवराज सिंह ने कहा, 

"मुझे नहीं पता उनके मन में क्या चल रहा है। वे वर्ल्ड कप खेलने के लिए प्रतिबद्ध दिखते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह फैसला उन्हीं पर और चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है, जिन्हें भविष्य का निर्णय लेना होगा। मेरा कहना यह है कि वे इतने शानदार खिलाड़ी हैं, इसलिए स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। आपको एक कमरे में बैठकर खुलकर चर्चा करने में सक्षम होना चाहिए। यह मुश्किल है, खासकर आपके करियर के उस पड़ाव पर। हो सकता है कि आपको यह सुनना अच्छा न लगे कि टीम आगे की योजना बना रही है, लेकिन एक साल बाद आप इस बात की सराहना करेंगे कि कम से कम किसी ने तो आपके सामने सच कहा। भारतीय क्रिकेट में ऐसा अक्सर नहीं होता।"

बाएं हाथ के पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि देश के लिए इतने सालों तक खेलने वाले खिलाड़ियों को इस तरह लटका के नहीं रखना चाहिए और उन्हें साफ़ बता देना चाहिए कि वे खेलेंगे या नहीं। युवी के मुताबिक, आईपीएल 2026 के बाद यह होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: ‘मेरे खिलाफ एजेंडा चल रहा है’ - आलोचकों पर भड़के अजिंक्य रहाणे; KKR vs SRH मुकाबले के बाद बयान से मचाई खलबली

सिर्फ युवा खिलाड़ियों को लेकर वर्ल्ड कप में नहीं उतर सकते 

भारत की 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप की जीत के हीरो युवराज सिंह ने साफ़ तौर पर रोहित शर्म और विराट कोहली के फ्यूचर को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि बड़े टूर्नामेंट में आप सिर्फ नए खिलाड़ियों को लेकर नहीं जा सकते है। अनुभव की अहमियत बताते हुए सिक्सर किंग ने कहा, 

"टीम में अनुभव होना जरूरी है, आप सिर्फ युवा खिलाड़ियों के साथ नहीं जा सकते। वर्ल्ड कप के लिए टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी होने चाहिए। लेकिन मुख्य बात यह है कि आप जो भी सोच रहे हैं, उन्हें स्पष्ट रूप से बता दें। उन्हें अंधेरे में न रखें, यह अच्छी चीज नहीं है, उनके लिए भी यह अच्छा नहीं है। रोहित शर्मा शायद टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी में वर्ल्ड कप जीतने वाले सर्वश्रेष्ठ व्हाइट-बॉल सलामी बल्लेबाज और कप्तान रहे हैं, इसलिए उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए। विराट कोहली भारत की हमारी पीढ़ी के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं, इसलिए वे भी इस सम्मान के पात्र हैं।"

युवराज सिंह की बातों से साफ है कि वे चाहते हैं कि टीम मैनेजमेंट अपनी योजना स्पष्ट करे, चाहे रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में हों या नहीं। युवी के मुताबिक, इससे यह पता चलेगा कि मैनेजमेंट किस दिशा में सोच रहा है और उसकी योजना क्या है। 

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में