SRH vs RCB Pitch Report- राजीव गांधी स्टेडियम में बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाज़ों का जादू? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

SRH vs RCB Pitch Report 2026: जानिए राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे करेगी मदद। साथ ही देखें स्टेडियम रिकॉर्ड्स, संभावित स्कोर और मैच में कौन मार सकता है बाज़ी।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
SRH vs RCB Pitch Report - Rajiv Gandhi International Stadium
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

SRH vs RCB Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग मे खेले जाने वाले 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद कि टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। इस मुकाबले का आयोजन शुक्रवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में किया जाएगा। दोनों टीमें अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। हैदराबाद के पास सबसे आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप है जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल है। टीम ने हाल ही में अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की है।

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है। टीम ने पिछले सीजन से बिल्कुल अलग इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अंक तालिका के सिर्फ स्थान पर अपना कब्जा रखा है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 23 रनों से जीत दर्ज की है। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से जानते हैं, इस मुकाबले में पिच का मिजाज कैसा रहेगा?

SRH vs RCB मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: SRH vs RCB
  • तारीख:  22 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

SRH vs RCB Pitch Report, राजीव गांधी स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?

हैदराबाद मे स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम हाल के IPL 2026, सीज़न में सबसे अधिक रन बनाने वाले मैदानों में से एक बन गया है। इस मैदान में सपाट पिच होती है और उसमें अच्छी गति और उछाल होती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेल पाते हैं। इस मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 242 रनों का एक विशाल लक्ष्य भी बनाया हुआ है।

 पावरप्ले ओवरों के दौरान तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती हैं। मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत स्विंग मिल सकती है, इसलिए इस मैदान पर तेज गेंदबाज स्पिनर्स की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली रहे हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 43%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 56%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  66%
पहली पारी का औसत 167
दूसरी पारी का औसत 155
उच्चतम स्कोर 286-6 (20 Ov) RR vs SRH
न्यूनतम स्कोर 80-10 (14.5 Ov) DC vs SRH
सबसे सफल रन चेज 247-7 (20 Ov) PBKS vs SRH
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 118-8 (20 Ov) RR vs SRH

SRH vs RCB Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?

राजीव गांधी स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने एक मुकाबला जीता हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दो मुकाबलो में जीत दर्ज की है। रात के मैचों में ओस से लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है, यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

SRH vs RCB संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेईंग 11:

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण-आर, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेईंग 11:

जेकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, जोश हेज़लवुड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्‍वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम

SRH vs RCB Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 67, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की गेंदबाजी सनराइजर्स हैदराबाद की तुलना में ज्यादा मजबूत है, टीम इस सीजन में पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद को हरा चुकी है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में