SRH vs RR Head-to-Head Record: हैदराबाद या राजस्थान, किस टीम का रहा है दबदबा? देखें आंकड़े

SRH vs RR Head-to-Head Record 2026: जानिए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में किस टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं। यहां देखें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स और आंकड़े।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

3 मिनट पढ़ें
SRH vs RR Head-to-Head Record - SRH ahead
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

SRH vs RR Head-to-Head Record: IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला बुधवार की शाम चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन की शुरुआत में कुछ मुकाबले हारने के बाद दमदार वापसी करते हुए टॉप-4 में अपनी जगह बनाई है। हैदराबाद की ताकत टीम की आक्रामक बल्लेबाजी लाइन-अप है जिसमें अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल है।

वही, राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर टॉप-4 में पहुंचने वाली आखिरी टीम है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं तो जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 21 विकेट हासिल किए हैं। चलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से पता करते हैं कि इस नॉकआउट मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा।

SRH vs RR Pitch Report - यादविन्द्र सिंह स्टेडियम में बल्लेबाज़ों का जलवा होगा या गेंदबाज़ करेंगे कमाल?

SRH vs RR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: SRH vs RR
  • तारीख:  27 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय:07:30 PM IST
  • स्टेडियम: महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

SRH vs RR Head to Head Record: सनराइजर्स हैदराबाद बनाए राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 23 मुकाबले खेले गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 14 मुकाबले में जीत दर्ज करके राजस्थान रॉयल्स से आगे है, जबकि राजस्थान ने 9 मुकाबले में जीत दर्ज की है। दोनों टीमें इस सीजन में इससे पहले दो बार आमने-सामने हो चुकी है जिसमें दोनों मुकाबलो में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। इससे पहले आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनो से हराया था।

कुल मुकाबले 23
सनराइजर्स हैदराबाद   14
राजस्थान रॉयल्स 9
टाई 0
बेनतीजा 0

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम SRH फॉर्म
SRH हालिया फॉर्म: W, W, L, W, L

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: W, W, L, L, L

 

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वाॅड:

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन(विकेट कीपर), सलिल अरोड़ा, स्मरण-आर, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस(कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, हर्षल पटेल, अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, आरएस अंबरीश, अमित कुमार, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, क्रैन्स फुलेट्रा, ओंकार तुकाराम तरमले, दिलशान मदुशंका, जेराल्ड कोएत्ज़ी

राजस्थान रॉयल्स स्क्वाॅड:

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल(विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रियान पराग(कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, नांद्रे बर्गर, रवीन्द्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेरला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, लुआन डे प्रिटोरियस, संदीप शर्मा, शिम्रोन हेटमायर, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, कुलदीप सेन, एडम मिल्ने, इमानजोत सिंह चहल

SRH vs RR Dream11 Prediction, Eliminator - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में