CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

VVS लक्ष्मण बनेंगे भारतीय क्रिकेट के ‘सुपर बॉस’? गंभीर और अगरकर भी करेंगे रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट में एक बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है, जहां अब बोर्ड के बड़े अधिकारियों से लेकर हेड कोच और चीफ सेलेक्टर से भी ऊपर एक पद का सृजन होने वाला है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
VVS Laxman will take charge of Team India
VVS Laxman will take charge of Team India

VVS Laxman will take charge of Team India: भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसका असर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से लेकर BCCI के फैसलों तक दिखाई दे सकता है। जहां बीसीसीआई के सचिव से लेकर टीम से हेड कोच और चीफ सेलेक्टर तक पर बड़ा असल पड़ सकता है। टीम के साथ सलाहकार और NCA के प्रमुख जैसी भूमिकाओं में नजर आए VVS लक्ष्मण अब टीम इंडिया के असली बॉस बनने वाले हैं। इस खबर ने क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी है।

अब VVS लक्ष्मण को करेंगे गंभीर और अगरकर रिपोर्ट

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज लक्ष्मण को BCCI में एक ऐसी नई और बेहद ताकतवर जिम्मेदारी दी जा सकती है, जो उन्हें भारतीय क्रिकेट के मौजूदा सिस्टम में एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा देगी। बीसीसीआई एक ऐसी ही पोजिशन को लाने जा रही है, जहां गौतम गंभीर से लेकर अजीत अगरकर तक रिपोर्ट करेंगे।

पूर्व दिग्गज VVS लक्ष्मण को बीसीसीआई बनाएगी डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट में जल्द ही एक ऐसा बदलाव देखने को मिल सकता है, जो टीम इंडिया के पूरे सिस्टम की तस्वीर बदल देगा। BCCI पहली बार डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट (Director of Cricket) का नया पद शुरू करने की तैयारी में है और इस बेहद अहम जिम्मेदारी के लिए दिग्गज बल्लेबाज VVS लक्ष्मण का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आने वाली BCCI AGM में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

इस जिम्मेदारी के साथ ही लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के असली बॉस

अगर लक्ष्मण इस पद पर नियुक्त होते हैं तो उनकी जिम्मेदारी सिर्फ टीम इंडिया तक सीमित नहीं रहेगी। पुरुष और महिला टीम के अलावा इंडिया-ए और अंडर-19 टीमों से जुड़े क्रिकेटिंग फैसलों की निगरानी भी उनके दायरे में होगी। खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की नियुक्ति, टीम के प्रदर्शन का आकलन, भविष्य की रणनीति और क्रिकेटिंग योजनाओं पर भी डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की सीधी नजर रहेगी।

यह भी पढ़े- SL vs IND Dream11 Prediction, 1st Test - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

बीसीसीआई की AGM में लक्ष्मण के नाम पर लग सकती है मुहर

यानी इस पद के अस्तित्व में आने के बाद हेड कोच से लेकर सेलेक्शन कमेटी तक की जवाबदेही डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के सामने होगी। ऐसे में VVS लक्ष्मण की नियुक्ति हुई तो मौजूदा मेंस हेड कोच गौतम गंभीर, महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार और चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर समेत चयनकर्ताओं की भूमिका और कामकाज की समीक्षा भी उनके दायरे में आ सकती है।

खास बात यह है कि लक्ष्मण को उनकी मौजूदा जिम्मेदारी से हटाया नहीं जाएगा। वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख भी बने रह सकते हैं। उनका कार्यकाल दो साल बढ़ाए जाने की चर्चा है। यानी एक तरफ वह भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने पर नजर रखेंगे, तो दूसरी तरफ टीम इंडिया के मौजूदा सिस्टम और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की निगरानी भी करेंगे। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो VVS लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट के सबसे ताकतवर क्रिकेटिंग पदों में से एक पर बैठने वाले हैं और यहीं से टीम इंडिया के फैसलों का पूरा ढांचा बदल सकता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में