RCB vs CSK: विराट कोहली ने जड़ा गजब का नो-लुक सिक्स, स्टैंड्स में अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल; देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली ने मैट हेनरी के खिलाफ जबरदस्त नो-लुक छक्का लगाया, जिस पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

3 मिनट पढ़ें
Anushka Sharma's reaction on Virat Kohli's no-look six
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Anushka Sharma's reaction on Virat Kohli no-look six: IPL 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच M. Chinnaswamy Stadium में खेले जा रहे मैच के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) का एक शानदार शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोहली ने पारी के शुरुआती ओवरों में ऐसा “नो-लुक सिक्स” लगाया कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए। खास बात यह रही कि इस शॉट के बाद स्टैंड्स में बैठी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी कर रहे मैट हेनरी की दूसरी गेंद पर कोहली ने शानदार अंदाज में कलाईयों का इस्तेमाल किया। ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई लेंथ बॉल को उन्होंने मिड-विकेट के ऊपर से हवा में उछाल दिया और गेंद सीधे स्टैंड्स में जा गिरी। कोहली ने गेंद की तरफ देखा तक नहीं और शानदार अंदाज में “नो-लुक सिक्स” लगाया। यह शॉट लगते ही स्टेडियम में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे।

विराट कोहली के नो-लुक सिक्स पर अनुष्का शर्मा ने यूं किया रिएक्ट

किंग कोहली के इस बेहतरीन छक्के ने सभी को खुश कर दिया, जिसमें उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। अनुष्का ने भी शानदार अंदाज में कोहली के नो लुक सिक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कैमरा जब स्टैंड्स की ओर गया तो वहां बैठीं अनुष्का तालियां बजाती और मुस्कुराती नजर आईं। उनका यह क्यूट रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

आप भी देखें वीडियो: 

जीवनदान मिलने के बावजूद विराट नहीं खेल पाए बड़ी पारी 

पारी  के तीसरे ओवर में गेंदबाज खलील अहमद की गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर मिड-ऑन की दिशा में काफी ऊंची चली गई। उस समय ऐसा लग रहा था कि कोहली का आसान कैच पकड़ा जाएगा लेकिन वहां फील्डिंग कर रहे शिवम दुबे गेंद के पीछे दौड़े और उन्होंने कैच पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन गेंद उनके हाथ से निकल गई। इस तरह कोहली को जीवनदान मिल गया और वह आउट होने से बच गए।

यह भी पढ़ें: SRH vs LSG: हैदराबाद की घर पर बड़ी हार, अभिषेक-ईशान फ्लॉप; लखनऊ की जीत में शमी-पंत चमके

7 के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का कोहली ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए और 18 गेंदों में दो चौके व एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट अंशुल कम्बोज ने चटकाया और कैच शिवम ने ही पकड़ा। विराट की पारी भले ही छोटी रही लेकिन नो-लुक सिक्स और अनुष्का शर्मा का रिएक्शन दोनों ही चर्चा का विषय बन गए। 

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में