IND vs AFG: 3 खिलाड़ी जिन्हें शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया के स्क्वाड में नहीं मिला मौका, नंबर 2 का करियर खतरे में!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए BCCI ने भारतर का टेस्ट और वनडे स्क्वाड घोषित कर दिया है लेकिन 3 खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने जगह नहीं दी।

IND vs AFG: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम की मैदान पर वापसी होने वाली है। 6 जून से भारत का सामना अफगानिस्तान से होना है। दोनों के बीच पहले एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा और फिर 14 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। कुल चार मुकाबलों के लिए BCCI ने 19 मई को भारतीय टीम के अलग-अलग स्क्वाड घोषित कर दिए। कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को दोनों टीमों में जगह मिली है, जबकि कुछ को एक ही टीम में रखा गया है। नए चेहरों में गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को मौका मिला है। गुरनूर और हर्ष को दोनों स्क्वाड में रखा गयाहै, जबकि प्रिंस का चयन सिर्फ वनडे सीरीज के लिए हुआ है।
इसके अलावा, पुराने चेहरों में ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी हुई, जबकि ऋषभ पंत को बाहर का रास्ता दिखाया गया। रवींद्र जडेजा को टेस्ट टीम से आराम दिया गया है लेकिन उन्हें वनडे से ड्रॉप कर दिया गया है। अक्षर पटेल को किसी भी स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। जसप्रीत बुमराह को दोनों ही स्क्वाड से आराम दिया गया है।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुने गए स्क्वाड को लेकर काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि कुछ खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद इग्नोर कर दिया गया है। इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।
ये 3 भारतीय खिलाड़ी प्रदर्शन के बावजूद अफगानिस्तान सीरीज के लिए किए गए नजरअंदाज
1. आकिब नबी
जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 खिताब जीतकर इतिहास रचा और इसमें तेज गेंदबाज आकिब नबी की सबसे अहम भूमिका रही थी। दाएं हाथ के पेसर ने 17 पारियों में 12.56 की औसत से 60 विकेट लिए और हाईएस्ट विकेट टेकर रहे। इससे पहले 2024-25 रणजी सीजन में भी आकिब ने 44 विकेट लिए थे, जो उस सीजन तेज गेंदबाजों में सबसे अधिक थे। ऐसे में लगातार दो रणजी सीजन में अपनी चमक बिखेरने वाले आकिब के अफगानिस्तान टेस्ट के लिए चुने जाने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें इग्नोर कर दिया गया। उन्हें मौका न मिलने पर इरफ़ान पठान ने भी सोशल मीडिया पर निराशा जाहिर की।
2. मोहम्मद शमी
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले घरेलू सीजन में बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी से लेकर विजय हजारे ट्रॉफी में भी शिरकत की। शमी ने पिछले सीजन रणजी में 37 विकेट झटके और विजय हजारे ट्रॉफी में 15 विकेट चटकाए। आईपीएल 2026 में भी नई गेंद से काफी अच्छी लय में नजर आए। जसप्रीत बुमराह को दोनों स्क्वाड से और मोहम्मद सिराज को वनडे स्क्वाड से आराम दिया गया। ऐसे में चयनकर्ता किसी एक स्क्वाड में शमी का चयन कर सकते थे लेकिन उन्हें नहीं चुना गया।
3. संजू सैमसन
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ईशान किशन को चुना गया लेकिन संजू सैमसन को नजरअंदाज कर दिया गया। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि संजू को टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के कारण ODI सीरीज के लिए चुना जा सकता है लेकिन चयन समिति ने ईशान को मौका दिया। ईशान का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन संजू की दावेदारी ज्यादा मजबूत थी, क्योंकि उन्होंने IPL 2026 में दो शतक भी जड़े हैं। वहीं, उन्होंने अपने अंतिम वनडे में भी सेंचुरी लगाई थी। इन सब के बावजूद सैमसन के हाथ निराशा लगी।
टैग:


