CSK vs GT Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 37, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में जानें CSK vs GT Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
CSK vs GT Dream11 Team
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

CSK vs GT मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर गुजरात टाइटन्स से होगी। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई से रविवार दोपहर 3:00 बजे से होगा। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय पॉइंट्स टेबल पर पाँचवें स्थान पर है, चेन्नई ने 7 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है। टीम अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस पर 103 रनो की बडी जीत हासिल करने के बाद इस मैच में उतर रही हैं, और उनका लक्ष्य उस लय को बरकरार रखते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज करना होगा। विकेटकीपर और अनुभवी बल्लेबाज एम एस धोनी चोट से उभर चुके हैं और संभावना है कि वह इस मुकाबले में खेलते नजर आए।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटन्स 7 मैचों में 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर है। टीम ने अपने पिछले दो मुकाबले लगातार गंवाए हैं। पिछले मुकाबले मे, साईं सुदर्शन के शानदार शतक के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया है। गुजरात टाइटंस इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगी।

CSK vs GT मैच डिटेल्स:सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026

  • मैच: CSK vs GT
  • तारीख:  26 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 03:30 PM IST
  • स्टेडियम: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

चेन्नई वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 34-35°C
  • बारिश की संभावना: 1%
  • ह्यूमिडिटी: 62%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम CSK फॉर्म
CSK हालिया फॉर्म: W, L, W, W, L

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: L, L, W, W, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

चेन्नई सुपर किंग्स  4
गुजरात टाइटन्स 4
बेनतीजा 0

एमए चिदम्बरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

हाल के सीज़न्स में, MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए ज़्यादा मददगार बन गई है। हालाँकि, अब यह स्पिनर्स को पहले जैसी मदद नहीं देती, लेकिन जो गेंदबाज़ पिच पर ज़ोरदार तरीके से गेंद डाल सकते हैं, उन्हें कुछ मदद मिल सकती है; ऐसे में इस पिच पर गति में बदलाव और अनुशासित लेंथ अहम कारक साबित हो सकते हैं। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 57%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 42%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (64%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 164
  • दूसरी पारी का औसत: 151

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

CSK vs GT संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित 11:

संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजापनीत सिंह

गुजरात टाइटन्स संभावित 11:

शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा

चेन्नई सुपर किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
संजु सैमसन WK 293 0
सरफराज खान BAT 161 0
जेमी ओवरटन AR 118 9
अंशुल कंबोज BOWL 39 14

गुजरात टाइटन्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
शुबमन गिल BAT 297 0
जोस बटलर WK 231 0
साई सुदर्शन BAT 235 0
प्रिसिध कृष्णा BOWL 0 12

यह भी पढ़ें: RR vs SRH: 36 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी ने ठोका शतक, IPL में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

CSK vs GT कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
शुबमन गिल संजु सैमसन
साई सुदर्शन जेमी ओवरटन

CSK vs GT फैंटेसी टीम सुझाव:

CSK vs GT
चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटन्स Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक शुबमन गिल
हेड टू हेड कैप्टन पिक साई सुदर्शन
डिफरेंशियल पिक संजु सैमसन, जेमी ओवरटन
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-4-2-3

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खेल में सुधार करते हुए पिछले 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं टीम के प्रमुख बल्लेबाज संजु सैमसन ने पिछले मैच में शतक लगाया है यह अच्छी फार्म में है। इसके अलावा गेंदबाजी यूनिट से जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: चेन्नई सुपर किंग्स।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में