CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RR vs SRH: 36 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी ने ठोका शतक, IPL में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। जानिए उनकी इस विस्फोटक पारी में कौन सा खास रिकॉर्ड बना।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Vaibhav Sooryavanshi hitting 36 ball century in IPL 2026 RR vs SRH match uncapped player record
Vaibhav Sooryavanshi hitting 36 ball century in IPL 2026 RR vs SRH match uncapped player record

IPL 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 36 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ वह आईपीएल इतिहास के पहले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो शतक जड़े हैं।

बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने कुल 37 गेंदों में 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 278.37 रहा। सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया और फिर अगली 21 गेंदों में तूफानी अंदाज में शतक भी ठोक दिया।

पावरप्ले में तूफान, 15 गेंदों में अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी मैच की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए।पावरप्ले के पहले छह ओवरों में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने सबसे पहले प्रफुल हिंगे को निशाना बनाया, जिन्होंने अपने डेब्यू पर वैभव को डक पर आउट किया था। प्रफुल के पहले ही ओवर में चार छक्के लगाकर इस बल्लेबाज ने अपने इरादे जाहिर कर दिए।

महज 15 गेंदों में उन्होंने 50 रन पूरे कर लिए, जिसमें 1 चौका और 7 छक्के शामिल थे। उस समय उनका स्ट्राइक रेट 300 से भी ज्यादा था। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस समेत सभी गेंदबाज उनके सामने बेबस नजर आए। वैभव ने लगातार बड़े शॉट्स लगाए और पावरप्ले में ही राजस्थान रॉयल्स को शानदार शुरुआत दिलाई।

103 रन पर थमी पारी, लेकिन इतिहास में दर्ज हुआ नाम

वैभव सूर्यवंशी की पारी का अंत साकिब हुसैन ने किया और उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया। आउट होने से पहले वैभव ने 37 गेंदों में 103 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे। आउट होते समय भी उनका स्ट्राइक रेट 278.37 था।
यह भी पढ़ें: DC vs PBKS: 264 रन भी नहीं बचा पाई दिल्ली, पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास; IPL का सबसे बड़ा रन चेज़

इस शतक के साथ ही 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अनकैप्ड खिलाड़ियों में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में दो शतक जड़े हैं। इससे पहले उन्होंने पिछले सत्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था और अब हैदराबाद के खिलाफ मात्र 36 गेंदों में दूसरा शतक जड़कर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में