ताजा खबर

न्यूजीलैंड में नंबर-7 या उससे नीचे उतरकर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप-3 भारतीय बल्लेबाज, ध्रुव जुरेल भी लिस्ट में शामिल

ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड की धरती पर नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक से ज्यादा अर्धशतक जड़कर खास रिकॉर्ड बनाया। 12 साल बाद वह एमएस धोनी और किरण मोरे की लिस्ट में शामिल हुए।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Dhruv Jurel sets a special record in New Zealand
Dhruv Jurel sets a special record in New Zealand

Dhruv Jurel sets a special record in New Zealand: क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन कुछ उपलब्धियां ऐसी होती हैं, जिनके लिए खिलाड़ियों को सालों इंतजार करना पड़ता है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड की धरती पर ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बना ली है, जिसमें पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और किरण मोरे जैसे दिग्गज शामिल हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में 12 साल बाद किसी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की एंट्री हुई है।

#1. ध्रुव जुरेल

भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक से अधिक अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। इस प्रदर्शन के साथ ही वह न्यूजीलैंड में निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कई अर्धशतक लगाने वाले चुनिंदा भारतीय विकेटकीपरों की सूची में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि किरण मोरे और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों के नाम दर्ज थी। जुरेल की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि इस लिस्ट में आखिरी बार 2014 में किसी भारतीय विकेटकीपर ने जगह बनाई थी।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

#2. महेंद्र सिंह धोनी

इस खास लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। धोनी ने न्यूजीलैंड की धरती पर 2009 और 2014 के दौरों पर नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए थे। धोनी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालने की क्षमता के लिए पहचाने जाते थे। निचले क्रम में उतरकर रन बनाना उनकी बल्लेबाजी की बड़ी ताकत थी। अब ध्रुव जुरेल ने भी उनके नक्शेकदम पर चलते हुए इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बना ली है।

यह भी पढ़े- टीम इंडिया को बीच मैच में लगा बड़ा झटका! हेलमेट पर लगी खतरनाक गेंद, आकाश दीप हुए बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की हुई एंट्री

#3. किरण मोरे

इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे पुराना नाम पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे का है। उन्होंने 1990 में न्यूजीलैंड की धरती पर नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दो बार अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था। उस दौर में विदेशी सरजमीं पर बल्लेबाजी करना भारतीय खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होता था। ऐसे में निचले क्रम पर उतरकर दो अर्धशतक लगाना उनकी शानदार बल्लेबाजी क्षमता को दर्शाता है। करीब 36 साल बाद भी उनका यह प्रदर्शन इस खास उपलब्धि की चर्चा में बना हुआ है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 647 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में