ताजा खबर

IND vs SL: कब, कहां और कितने बजे होंगे मुकाबले? यहां देखें भारत-श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूल

IND vs SL 2026 Schedule: भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे। जानिए सभी मुकाबलों की तारीख, समय और वेन्यू की पूरी जानकारी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
India vs Sri Lanka Full Schedule 2026
India vs Sri Lanka Full Schedule 2026

India vs Sri Lanka Full Schedule 2026: टीम इंडिया के कीवी दौरे का अंत होने वाला है, लेकिन क्रिकेट का रोमांच थमने नहीं वाला है और वो आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा। जहां भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया अपने घर में एक बार फिर मैदान पर उतरने वाली है, जहां उसका सामना श्रीलंका से होगा। दोनों देशों के बीच वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे में कुल 6 मुकाबले होंगे, जिनमें 3 वनडे और 3 टी20 मैच शामिल हैं। चलिए जानते हैं भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली इस सीरीज का पूरा शेड्यूल।

13 दिसंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 दिसंबर 2026 से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 16 दिसंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरे वनडे के लिए आमने-सामने होंगी। वहीं, वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

22 दिसंबर से टी20 सीरीज में होगी टक्कर

वनडे सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका के बीच टी20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 दिसंबर को राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। इसके बाद दूसरा टी20 मैच 24 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 27 दिसंबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़े- IND vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आई बड़ी तारीख

श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल

तारीख मुकाबला वेन्यू समय (IST)
13 दिसंबर पहला वनडे विशाखापट्टनम दोपहर 2 बजे
16 दिसंबर दूसरा वनडे बेंगलुरु दोपहर 2 बजे
19 दिसंबर तीसरा वनडे अहमदाबाद दोपहर 2 बजे
22 दिसंबर पहला टी20 राजकोट शाम 7 बजे
24 दिसंबर दूसरा टी20 कटक शाम 7 बजे
27 दिसंबर तीसरा टी20 पुणे शाम 7 बजे

घरेलू मैदान पर जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम रहने वाली है। वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ी अपनी ताकत दिखाना चाहेंगे। वहीं, श्रीलंका की टीम भी भारतीय परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस घरेलू सीरीज में कौन सी टीम बाजी मारती है और क्या भारतीय खिलाड़ी अपने फैंस को जीत का तोहफा दे पाते हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 644 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में