ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज, जिन्होंने जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ओपनर्स कौन हैं? जानिए सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, केएल राहुल और मुरली विजय के शानदार रिकॉर्ड और उनके आंकड़े।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Finest Openers for India in Test Cricket
Finest Openers for India in Test Cricket

Finest Openers for India in Test Cricket: भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे दिग्गज बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से दुनिया भर में पहचान बनाई। खासकर बतौर सलामी बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए रन और शतक बनाने के मामले में कुछ खिलाड़ियों का रिकॉर्ड बेहद खास रहा है।

क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट टेस्ट में नई गेंद का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों की स्विंग और उछाल का सामना करते हुए बड़ी पारियां खेलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। लेकिन भारतीय क्रिकेट के कुछ दिग्गजों ने इस चुनौती को बखूबी स्वीकार किया और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।

#1. सुनील गावस्कर – 33 शतक

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

इस सूची में सबसे पहला नाम भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का है। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में 203 पारियों में कुल 33 शतक लगाए। उनका यह रिकॉर्ड बताता है कि किस तरह उन्होंने लंबे समय तक भारतीय बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली।

#2. वीरेंद्र सहवाग – 22 शतक

दूसरे नंबर पर विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। सहवाग ने बतौर ओपनर भारत के लिए 168 पारियों में 22 शतक लगाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम को एक अलग पहचान दिलाई। वीरेंद्र सहवाग अपने दौर में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाते थे। वहीं क्रिकेट इतिहास में उन्हें सबसे तूफानी ओपनर बल्लेबाज भी माना जाता है। 

#3. केएल राहुल – 12 शतक

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर टीम इंडिया के मौजूदा टेस्ट सलामी बल्लेबाज केएल राहुल  हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए 105 पारियों में 12 शतक लगाए हैं। तकनीक और धैर्य के दम पर राहुल ने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। वनडे में भारत के लिए विकेटकीपिंग करने वाले केएल राहुल ने खासकर विदेश में अपनी बल्लेबाजी का डंका बजाया है।

यह भी पढ़े- यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के छोड़ा पीछे, इस मामले में बने दुनिया के दूसरे खिलाड़ी

#4. मुरली विजय – 12 शतक

चौथे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का नाम है। तमिलनाडू के इस दिग्गज बल्लेबाज ने भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर 100 पारियों में 12 शतक लगाए। राहुल के बराबर शतक होने के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि उनसे कम पारियों में हासिल की।

टैग:India
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 647 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में