ताजा खबर

WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, ऋषभ पंत बने नए सिक्सर किंग

WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋषभ पंत नंबर-1 बन गए हैं। उन्होंने बेन स्टोक्स को पछाड़कर सिक्सर किंग का ताज हासिल किया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Most Sixes in WTC History
Most Sixes in WTC History

Most Sixes in WTC History: टेस्ट क्रिकेट को हमेशा से धैर्य और तकनीक का खेल माना जाता है, लेकिन मौजूदा दौर में कुछ बल्लेबाजों ने इस फॉर्मेट में भी छक्कों की बरसात करके खेल का अंदाज बदल दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भी ऐसे कई बल्लेबाज देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ाई हैं।

इस सूची में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में इतिहास रचते हुए इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है। पंत अब WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने स्टोक्स के मुकाबले काफी कम मैच खेलकर यह उपलब्धि हासिल की है। आइए जानते हैं WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में।

#1. ऋषभ पंत – 89 छक्के

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। पंत ने WTC इतिहास में अब तक 44 मुकाबलों की 76 पारियों में 89 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट में अपना 89वां छक्का लगाकर उन्होंने बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में भी बड़े शॉट खेलने से पीछे नहीं हटते।

 #2. बेन स्टोक्स – 88 छक्के

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। स्टोक्स ने WTC इतिहास में 64 टेस्ट मुकाबलों की 117 पारियों में 88 छक्के लगाए हैं। इंग्लैंड की आक्रामक बैजबॉल शैली को आगे बढ़ाने में स्टोक्स की बड़ी भूमिका रही है। वह टेस्ट क्रिकेट में भी बड़े शॉट खेलने से नहीं घबराते। लंबे समय तक इस सूची में शीर्ष पर रहने वाले स्टोक्स को अब ऋषभ पंत ने पीछे छोड़ दिया है।

#3. रोहित शर्मा – 56 छक्के

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने WTC में 40 टेस्ट मुकाबलों की 69 पारियों में 56 छक्के लगाए हैं। रोहित ने 2019 में टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने खेल का अलग ही अंदाज दिखाया था। उनकी पुल शॉट खेलने की क्षमता और लंबे छक्के लगाने का अंदाज हमेशा चर्चा में रहा। रोहित मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए उनके छक्कों की संख्या अब नहीं बढ़ेगी।

यह भी पढ़े- रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही बुमराह ने दिया मुंबई इंडियंस को झटका! उपकप्तानी का ऑफर ठुकराया, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

#4. शुभमन गिल – 48 छक्के

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने WTC इतिहास में अब तक 43 मुकाबलों की 77 पारियों में 48 छक्के लगाए हैं। गिल अपनी शानदार तकनीक और क्लासिकल बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह बड़े शॉट खेलने की क्षमता भी रखते हैं। आने वाले समय में उनके पास इस सूची में अपनी रैंकिंग बेहतर करने का अच्छा मौका है।

#5. यशस्वी जायसवाल – 45 छक्के

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने WTC में अब तक सिर्फ 31 टेस्ट मुकाबलों की 57 पारियों में 45 छक्के लगाए हैं। जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके पास बेहतरीन तकनीक के साथ बड़े शॉट खेलने की भी क्षमता है। जिस रफ्तार से वह टेस्ट क्रिकेट में रन और छक्के बना रहे हैं, उसे देखते हुए आने वाले समय में वह इस सूची में काफी ऊपर पहुंच सकते हैं

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 644 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में