ताजा खबर

रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही बुमराह ने दिया मुंबई इंडियंस को झटका! उपकप्तानी का ऑफर ठुकराया, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

IPL 2027 से पहले जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा का डिप्टी बनने का ऑफर ठुकरा दिया। जानिए इंडिया टुडे की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Jasprit Bumrah rejects Mumbai Indians' offer for vice-captaincy
Jasprit Bumrah rejects Mumbai Indians' offer for vice-captaincy

Jasprit Bumrah rejects Mumbai Indians' offer for vice-captaincy: मुंबई इंडियंसने आईपीएल 2027 के लिए एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंप दी है। हार्दिक पांड्या के जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने अपने पांच बार के चैंपियन कप्तान पर भरोसा जताया है। लेकिन रोहित की वापसी के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को टीम का उपकप्तान बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन स्टार तेज गेंदबाज ने इस ऑफर को विनम्रता से ठुकरा दिया। आइए जानते हैं इस पूरे मामले की दिलचस्प कहानी।

अक्टूबर में ही हो गया था रोहित को कप्तान बनाने का फैसला

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की पुष्टि होने से पहले ही फ्रेंचाइजी ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने का फैसला कर लिया था। रोहित को 2023 के बाद कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, अब टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर अपने सबसे सफल कप्तान पर भरोसा जताया है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

सूर्यकुमार और बुमराह भी थे कप्तानी के दावेदार

मुंबई इंडियंस के पास कप्तानी के लिए कई बड़े विकल्प मौजूद थे। सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताया है, जबकि जसप्रीत बुमराह भी अपनी नेतृत्व क्षमता दिखा चुके हैं। तिलक वर्मा का नाम भी संभावित विकल्पों में शामिल था। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने किसी नए चेहरे की जगह रोहित शर्मा के अनुभव को प्राथमिकता दी।

बुमराह ने ठुकराया उपकप्तान बनने का ऑफर

इस खबर का सबसे चौंकाने वाला पहलू जसप्रीत बुमराह से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें टीम का उपकप्तान बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन बुमराह ने इसे स्वीकार नहीं किया। हालांकि, उन्होंने किस वजह से यह जिम्मेदारी लेने से इनकार किया, इसका खुलासा नहीं हुआ है। बुमराह मुंबई के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं और फ्रेंचाइजी ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

यह भी पढ़े- मुंबई की कप्तानी मिलते ही रोहित के सामने धोनी की चुनौती, एक खिताब दिलाते ही बदल जाएगा इतिहास!

कप्तानी को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं बुमराह

बुमराह पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने एक दिलचस्प बयान दिया था। बुमराह ने कहा था, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि MI का कप्तान बनने से पहले मैं टेस्ट कप्तान बन जाऊंगा।" उनका यह बयान काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, अब उपकप्तानी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद उनके फैसले ने नई बहस छेड़ दी है।

अब कौन बनेगा रोहित शर्मा का डिप्टी?

मुंबई इंडियंस में फिलहाल कोई स्थायी उपकप्तान नहीं है। पिछले सीजन में हार्दिक की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव और बुमराह ने बारी-बारी से कप्तानी संभाली थी। अब बुमराह के प्रस्ताव ठुकराने के बाद फ्रेंचाइजी के सामने उपकप्तान चुनने का सवाल है। देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई सूर्यकुमार यादव या किसी अन्य खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपती है या फिर बिना आधिकारिक उपकप्तान के ही आईपीएल 2027 में उतरती है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 644 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में