CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

DC vs PBKS: 264 रन भी नहीं बचा पाई दिल्ली, पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास; IPL का सबसे बड़ा रन चेज़

IPL 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को बचाव के लिए 264 रन भी कम पड़ गए। पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ कर दिल्ली को हरा दिया। जानिए मैच की पूरी कहानी।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
DC vs PBKS Match Report
DC vs PBKS Match Report

DC vs PBKS: IPL 2026 का 35वां मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, क्योंकि पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर सबसे बड़े रन चेज़ का नया रिकॉर्ड बना दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 264/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन पंजाब ने 18.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर पूरे क्रिकेट जगत को हिला दिया। 

राहुल-राणा की साझेदारी से खड़ा हुआ विशाल स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत मैच में काफी साधारण रही, लेकिन जैसे ही केएल राहुल और नितीश राणा क्रीज पर आए, पूरा मैच का रुख बदल गया। दोनों बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल ने मात्र 67 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 152 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें उन्होंने कई शानदार शॉट्स लगाए। वहीं नितीश राणा ने भी आक्रामक अंदाज में 44 गेंदों में 91 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: 25,973 रन और 957 विकेट… इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 24 साल का करियर खत्म

दोनों के बीच दूसरी विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी हुई, जो टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस जोड़ी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। उस समय स्टेडियम में हर कोई सोच रहा था कि यह लक्ष्य किसी भी टीम के लिए बेहद मुश्किल और लगभग असंभव होगा।

पंजाब की विस्फोटक शुरुआत ने मैच पलटा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 42 गेंदों में 126 रन जोड़ दिए। प्रभसिमरन ने 26 गेंदों में 76 रन बनाए, जबकि आर्य ने 17 गेंदों में 43 रन ठोके। पावरप्ले में ही पंजाब ने 100 से ज्यादा रन बना लिए, जिससे मैच पूरी तरह उनके पक्ष में झुक गया।

अय्यर-शशांक ने खत्म किया मैच, बना इतिहास

मिडिल ओवर में कुछ विकेट गिरने के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए। उनके साथ शशांक सिंह ने भी 10 गेंदों में 19* रन जोड़ते हुए अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच 64 रन की नाबाद साझेदारी हुई, जिसने पंजाब को 18.5 ओवर में 265/4 तक पहुंचाया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ अपने नाम कर लिया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में