CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

25,973 रन और 957 विकेट… इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 24 साल का करियर खत्म

25,973 रन और 957 विकेट लेने वाले समित पटेल ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 24 साल लंबे करियर में 900 से ज्यादा मैच खेलने वाले इस दिग्गज ने ECB के फैसले के बाद बड़ा कदम उठाया।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Samit Patel domestic cricket retirement
Samit Patel domestic cricket retirement

Samit Patel domestic retirement: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर समित पटेल ने 24 साल लंबे शानदार करियर के बाद घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 41 वर्षीय पटेल इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे और उन्होंने कुल 919 मैच खेलकर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

समित पटेल ने साफ कर दिया है कि वे अब इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलेंगे, लेकिन दुनिया भर की विभिन्न फ्रेंचाइजी टी20 लीगों में खेलना जारी रखेंगे।

ECB के नियम ने करियर को दिया आखिरी मोड़

समित पटेल का यह फैसला ECB के सख्त नियम के बाद आया है। उन्होंने हाल ही में World Legends Pro T20 League में हिस्सा लिया था, जिसे ECB ने अवैध लीग घोषित किया था। नियम के अनुसार उन्हें 12 महीने के लिए इंग्लैंड के सभी घरेलू मैचों से बाहर रख दिया गया। इसी वजह से वे T20 Blast 2026 में खेलने से वंचित रह गए।

पटेल ने खुद माना कि अगर उन्हें पहले इस नियम की जानकारी होती तो शायद वे उस लीग में नहीं खेलते। उन्होंने कुछ काउंटी टीमों से बातचीत भी की थी, लेकिन अंत में संन्यास लेना ही बेहतर विकल्प समझा।

समित पटेल का शानदार करियर, जबरदस्त आंकड़े 

आंकड़ों के लिहाज से समित पटेल का करियर बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 231 मैच खेलते हुए 12,692 रन बनाए, जिसमें 26 शतक शामिल हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में 253 मैचों में उन्होंने 6,342 रन बनाए। वहीं टी20 क्रिकेट में 429 मैच खेलकर उन्होंने 6,939 रन जमा किए।

यह भी पढ़ें: IPL के बाद PSL से भी मुस्तफिजुर रहमान का कटा पत्ता! BCB के फैसले ने खत्म किया खेल

गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा। फर्स्ट क्लास में 357 विकेट, लिस्ट ए में 236 विकेट और टी20 में 364 विकेट लेकर उन्होंने कुल 957 विकेट चटकाए। इस तरह पूरे करियर में उन्होंने 25,973 रन बनाए और 957 विकेट लिए।

नॉटिंघमशायर के लिए लंबा सफर

पटेल ने नॉटिंघमशायर के लिए दो दशक से ज्यादा समय तक खेला और टीम को कई खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। काउंटी चैंपियनशिप और व्हाइट-बॉल दोनों फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा।इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने 60 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका योगदान कहीं ज्यादा यादगार रहा।

24 साल तक मैदान पर अपना पूरा जोर लगाने के बाद समित पटेल का घरेलू करियर अब समाप्त हो गया है, लेकिन उनके आंकड़े और प्रदर्शन इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट के इतिहास में हमेशा सम्मान के साथ याद किए जाएंगे।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में