CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL के बाद PSL से भी मुस्तफिजुर रहमान का कटा पत्ता! BCB के फैसले ने खत्म किया खेल

IPL के बाद मुस्तफिजुर रहमान को एक और बड़ा झटका लगा है। BCB ने उनका NOC वापस लेते हुए PSL 2026 से भी बाहर कर दिया है, जानें क्या है पूरा मामला।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 2 मिनट पढ़ें
Mustafizur Rahman will not return for PSL 2026
Mustafizur Rahman will not return for PSL 2026

Double blow for Mustafizur Rahman: IPL 2026 के बाद अब मुस्तफिजुर रहमान PSL के 11वें सीजन के बाकी मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने उनका No Objection Certificate (NOC) वापस ले लिया है, जिसके चलते उनका पाकिस्तान सुपर लीग का सफर अचानक खत्म हो गया।

मुस्तफिजुर लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे थे, जबकि नाहिद राणा पेशावर जाल्मी की टीम का हिस्सा थे। दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश वापस आए थे, लेकिन सीरीज खत्म होने के बाद BCB ने साफ-साफ बता दिया कि अब ये दोनों PSL में वापसी नहीं करेंगे।

BCB ने क्यों लिया यह फैसला?

बोर्ड के मुताबिक मुस्तफिजुर रहमान घुटने की चोट से परेशान हैं। टीम मैनेजमेंट ने उनकी फिटनेस को सबसे ज्यादा महत्व देते हुए यह फैसला लिया है। बोर्ड ने उन्हें तुरंत मेडिकल स्कैन कराने और फिर पूरा रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करने की सलाह दी है। खास बात यह है कि चोट के बावजूद मुस्तफिजुर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में कमाल की वापसी की और 5 विकेट झटके थे।

फिर भी बांग्लादेशी बोर्ड कोई रिस्क नहीं लेना चाहता, इसलिए उन्हें आराम दिया जा रहा है। अब मुस्तफिजुर की वापसी उनके रिहैब पर निर्भर करेगी। उम्मीद है कि वे जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

नाहिद राणा भी PSL से बाहर

BCB ने सिर्फ मुस्तफिजुर को ही नहीं रोका, बल्कि युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी PSL 2026 से बाहर रखने का फैसला किया है। राणा को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ब्रेक दिया गया है, ताकि वे पाकिस्तान के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट और तैयार रह सकें।

यह भी पढ़ें: IPL में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराने वाली 5 टीमें

नाहिद राणा ने PSL में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 मैचों में 7 विकेट लिए थे। वहीं मुस्तफिजुर ने 5 मैचों में 6 विकेट हासिल किए थे। फैंस के लिए दोनों स्टार खिलाड़ियों का वापस ना आना, थोड़ा निराशाजनक जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों की लंबी करियर और फिटनेस को देखते हुए BCB का यह फैसला समझदारी भरा लग रहा है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में