ताजा खबर

IPL में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराने वाली 5 टीमें

IPL में मुंबई इंडियंस को हराना बहुत ही टेढ़ी खीर माना जाता है लेकिन कई टीमों ने इस कारनामे को अंजाम दिया है। जानिए टॉप 5 टीमें जिन्होंने MI को सबसे ज्यादा बार मात दी।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Top 5 Teams With Most Wins Against MI In IPL
Top 5 Teams With Most Wins Against MI In IPL

5 teams with most wins against MI in IPL: आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस का नाम सफल टीमों में सबसे ऊपर आता है। 5 बार की चैंपियन यह टीम अपनी मजबूत बल्लेबाजी, घातक गेंदबाजी और बड़े मैचों में जीतने की क्षमता के लिए जानी जाती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में MI ने कई बार यह साबित किया है कि क्यों उन्हें लीग की सबसे खतरनाक टीम माना जाता है। हालांकि, अब वो टीम के कप्तान नहीं हैं लेकिन उनकी विरासत हमेशा याद की जाएगी। 

मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड भले ही शानदार रहा हो, लेकिन कुछ टीमें ऐसी भी हैं जिन्होंने इस दिग्गज टीम को बार-बार हराकर अपना दबदबा बनाया है। इन टीमों ने न सिर्फ MI को हराया, बल्कि कई बार बड़े और अहम मुकाबलों में भी जीत दर्ज की है। यही वजह है कि इन मुकाबलों ने IPL की सबसे दिलचस्प प्रतिद्वंदिता को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें: IPL में रनों के लिहाज से मुंबई इंडियंस की 3 सबसे बड़ी हार

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

अगर आंकड़ों पर गौर करें, तो कुछ फ्रेंचाइज़ी ऐसी हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हासिल की हैं। इन टीमों का प्रदर्शन यह दिखाता है कि IPL में कोई भी टीम पूरी तरह से अजेय नहीं होती। आइए जानते हैं उन 5 टीमों के बारे में जिन्होंने MI को सबसे ज्यादा बार हराया है।

इन 5 टीमों ने IPL में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराया

1. चेन्नई सुपर किंग्स — 19 जीत (40 मैच)

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की राइवलरी IPL में सबसे बड़ी मानी जाती है। दोनों टीमों के बीच कई फाइनल और हाई-प्रेशर मुकाबले हुए हैं। हालांकि, लीग में CSK ने ही सबसे ज्यादा बार MI को मात दी है। वहीं, IPL 2026 के 33वें मैच में चेन्नई की टीम ने 103 रनों के अंतर से जीत हासिल करते हुए रनों के लिहाज से मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना दिया।  

2. पंजाब किंग्स — 18 जीत (35 मैच)

पंजाब किंग्स को अक्सर कमजोर टीम माना जाता है, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका रिकॉर्ड चौंकाने वाला है। उन्होंने कई बार मुंबई इंडियंस को कड़े मुकाबलों में हराकर अपनी ताकत दिखाई है। PBKS 35 मैचों में 18 जीत के साथ MI को सबसे ज्यादा बार हराने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। 

3. दिल्ली कैपिटल्स — 17 जीत (38 मैच)

दिल्ली कैपिटल्स ने खासकर पिछले कुछ वर्षों में MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। युवा खिलाड़ियों से भरी इस टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मुंबई को कई बार परेशान किया है। 38 मैचों में 17 जीत के साथ दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर है। 

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु — 16 जीत (35 मैच)

RCB और MI के बीच मुकाबले अक्सर रोमांचक और हाई-स्कोरिंग होते हैं। RCB ने भी कई मौकों पर मुंबई को हराकर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। बेंगलुरु की टीम ने अब तक 35 मैचों में 16 बार मुंबई इंडियंस को मात दी है। 

5. राजस्थान रॉयल्स — 15 जीत (31 मैच)

राजस्थान रॉयल्स ने MI के खिलाफ कई अहम मुकाबलों में जीत हासिल की है। भले ही टीम हमेशा चर्चा में न रहती हो, लेकिन उनके प्रदर्शन ने उन्हें इस लिस्ट में जगह दिलाई है। पहले सीजन की विनर टीम ने अब तक 31 मैचों में 15 बार मुंबई इंडियंस को हराया है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 293 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में