CSE
Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%
ताजा खबर

IPL में रनों के लिहाज से मुंबई इंडियंस की 3 सबसे बड़ी हार

मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 100 से अधिक रनों से हार झेलनी पड़ी. MI को इस हार का दर्द लंबे समय तक होता रहेगा।

Mumbai Indians and Chennai Super Kings Teams Players
Mumbai Indians and Chennai Super Kings Teams Players

Mumbai Indians' 3 Biggest Defeats by Runs in IPL: मुंबई इंडियंस के लिए 'हार' शब्द पचाना हमेशा से मुश्किल रहा है, खासकर तब जब टीम के पास पांच आईपीएल ट्रॉफियां और एक शानदार विरासत हो। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और कभी-कभी मैदान पर ऐसे दिन भी आते हैं जब बड़े-बड़े सूरमा भी बेबस नजर आते हैं।

चाहे वह गेंदबाजी का खराब दिन हो या बल्लेबाजी का पूरी तरह ढह जाना, MI ने भी अपने सफर में कुछ ऐसे झटके झेले हैं, जिन्हें उनके फैंस शायद कभी याद नहीं करना चाहेंगे। ऐसी ही एक शर्मनाक हार मुंबई को गुरुवार, 23 अप्रैल को IPL 2026 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने रनों के लिहाज से इतनी बड़ी हार पहले कभी नहीं झेली थी। इस आर्टिकल में हम मुंबई इंडियंस की उन 3 सबसे बड़ी हार (रनों के लिहाज) का जिक्र करेंगे, जो आईपीएल में उसे मिली हैं। 

IPL में रनों के लिहाज से मुंबई इंडियंस की 3 सबसे बड़ी हार 

3. 85 रन बनाम SRH (विजाग, 2016)

आईपीएल 2016 के 37वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ था, जिसमें SRH के गेंदबाजों की तरफ से यादगार प्रदर्शन देखने को मिला था। उस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद 177/3 का स्कोर खड़ा किया था। शिखर धवन ने कमाल की पारी खेलते हुए 57 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए थे। जवाबी पारी में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 16.3 ओवरों में 97 रनों पर ढेर हो गई थी और हैदराबाद ने 85 रनों से मैच अपने नाम किया था। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, बेन डकेट के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान; नए खिलाड़ी को किया शामिल

2. 87 रन बनाम RR (जयपुर, 2013)

आईपीएल में मुंबई इंडियंस को रनों के लिहाज से अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार 2013 में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली थी। जयपुर में हुए उस मुकाबले में मुंबई की टीम 180 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 92 रनों पर सिमट गई थी। जेम्स फॉल्कनर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। 

1. 103 रन बनाम CSK (मुंबई, 2026)

आईपीएल में इंडियंस ने रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ झेली है। IPL के 19वें सीजन के 33वें मुकाबले में सीएसके ने एमआई को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया, जिसमें संजू सैमसन और अकील हुसैन का सबसे बड़ा हाथ रहा। सैमसन (101*) की शतकीय पारी की मदद से CSK ने 207/6 का स्कोर खड़ा किया था, जवाबी पारी में मुंबई की टीम 19 ओवरों में सभी विकेट खोकर 104 रन ही बना पाई। मुंबई की पारी में अकील हुसैन ने 4 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 17 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया। 

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में