CSE
Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3570 VKK vs ITT +0.00%M3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3570 VKK vs ITT +0.00%M3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%
ताजा खबर

IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, बेन डकेट के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान; नए खिलाड़ी को किया शामिल

IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट की जगह इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर रेहान अहमद को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया है।

Delhi Capitals signed Rehan Ahmed as Ben Duckett's replacement
Delhi Capitals signed Rehan Ahmed as Ben Duckett's replacement

IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में एक अहम बदलाव करते हुए इंग्लैंड के होनहार लेग स्पिन ऑलराउंडर रेहान अहमद को 75 लाख रुपये में साइन कर लिया है। रेहान को उनके हमवतन बेन डकेट के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में जगह दी गई है। यह रेहान के करियर का पहला आईपीएल सीजन होगा, जिसमें उन पर काफी उम्मीदें टिकी हैं।

बेन डकेट ने IPL 2026 शुरू होने से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया था। खराब फॉर्म से उबरने और टेस्ट करियर पर पूरा ध्यान देने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL नियमों के तहत आखिरी समय में नाम वापस लेने पर उन पर दो साल का बैन भी लग सकता है। इससे पहले हैरी ब्रूक भी इसी वजह से बैन झेल चुके हैं।

रेहान अहमद के आने से स्पिन विभाग में विकल्पों में वृद्धि, बल्लेबाजी को भी मिलेगी मजबूती 

21 वर्षीय रेहान के आने से दिल्ली कैपिटल्स की स्पिन गेंदबाजी इकाई और भी धारदार हो गई है। टीम में पहले से ही कप्तान अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, विप्रज निगम और त्रिपुराना विजय जैसे अनुभवी और युवा स्पिनर मौजूद हैं। रेहान अब अतिरिक्त विकल्प के रूप में टीम को गहराई प्रदान करेंगे।

रेहान न सिर्फ घुमावदार लेग-स्पिन गेंदबाजी करते हैं, बल्कि निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। मिडिल ओवर्स में विकेट लेने के साथ-साथ रन रोकने में भी उनकी भूमिका अहम रहने वाली है।

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह पर BCCI सख्त, WTC चक्र में पूरे 9 टेस्ट खेलने का दबाव; नहीं चलेगी मनमानी!

हालिया फॉर्म ने बढ़ाई उम्मीदें

रेहान अहमद ने हाल ही में T20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए और मात्र 7 गेंदों पर नाबाद 19 रन की तेज पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

इससे पहले वह द हंड्रेड, बिग बैश लीग और UAE की ILT20 जैसी टी20 लीग्स में भी खेल चुके हैं। अलग-अलग परिस्थितियों में उनका अनुभव IPL में DC के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। अब सवाल यह है कि दिल्ली कैपिटल्स इस युवा प्रतिभा का किस रणनीति के तहत इस्तेमाल करती है और क्या रेहान अहमद अपने पहले IPL सीजन में बड़ा प्रभाव छोड़ पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में