CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह पर BCCI सख्त, WTC चक्र में पूरे 9 टेस्ट खेलने का दबाव; नहीं चलेगी मनमानी!

जसप्रीत बुमराह को लेकर BCCI सख्त नजर आ रहा है। WTC के सभी टेस्ट खेलने पर जोर, वनडे सीरीज से मिल सकता है आराम।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
BCCI की योजना के तहत जसप्रीत बुमराह के WTC चक्र में सभी 9 टेस्ट खेलने पर फोकस
BCCI की योजना के तहत जसप्रीत बुमराह के WTC चक्र में सभी 9 टेस्ट खेलने पर फोकस

BCCI's special plan for Jasprit Bumrah: भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपना पूरा फोकस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) और 2027 वनडे विश्व कप पर केंद्रित कर दिया है। इस पूरे प्लान के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर बोर्ड बेहद सतर्क हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, BCCI की योजना है कि बुमराह आने वाले WTC चक्र में भारत के सभी 9 टेस्ट मैच खेलें। अनोखे गेंदबाजी एक्शन के कारण शरीर पर काफी दबाव पड़ता है, इसलिए बोर्ड उनके फिटनेस और वर्कलोड को लेकर विशेष रणनीति तैयार कर रहा है। फिलहाल 32 साल के बुमराह को लेकर बोर्ड किसी भी तरह का जोखिम लेने को तैयार नहीं है।

वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए ODI से आराम, टेस्ट पर पूरा फोकस

भारत को इस साल श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो टेस्ट मैच खेलने हैं, इसके बाद जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होनी है। BCCI इन 9 टेस्ट के लिए  बुमराह को पूरी तरह फिट रखना चाहता है। इसके लिए उन्हें कुछ वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है, ताकि वह टेस्ट क्रिकेट में अपनी पूरी ऊर्जा और ताकत झोंक सकें।

पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर बुमराह ने सिर्फ तीन टेस्ट खेले थे, लेकिन इस बार बोर्ड की नीयत है कि अगर वह फिट रहें तो सभी टेस्ट मुकाबलों में खेलें। इसके लिए उन्हें कुछ वनडे सीरीज के साथ-साथ टी20आई मुकाबलों से दूर रखा जा सकता है, क्योंकि सबसे छोटे फॉर्मेट का अगला वर्ल्ड कप 2028 में होना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत! IPL 2026 के लिए Mitchell Starc भारत आने को तैयार; इस मैच से होंगे उपलब्ध

WTC फाइनल में वापसी के लिए बुमराह होंगे सबसे अहम हथियार

टीम इंडिया फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है और हाल के घरेलू मैचों में भी टीम को निराशाजनक नतीजे मिले हैं। ऐसे में बुमराह का प्रदर्शन भारत के लिए बेहद निर्णायक साबित हो सकता है, खासकर घरेलू पिचों पर जहां उनकी घातक गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देती है।

टीम मैनेजमेंट का मानना है कि WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए बुमराह का फिट रहना और लगातार टेस्ट मैच खेलना बेहद जरूरी होगा। इसी वजह से चयनकर्ता अब टेस्ट क्रिकेट को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बुमराह समेत सभी प्रमुख खिलाड़ी पूरी तरह फिट रहकर टीम के लिए उपलब्ध रहें।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में