Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

CSK vs MI Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 44, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में जानें CSK vs MI Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
CSK vs MI Dream11 Team
CSK vs MI Dream11 Team

CSK vs MI मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की दो सफलतम टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस शनिवार की शाम को आमने-सामने होगी। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई से शाम 7:00 बजे से होगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं, जिससे अंकतालिका में उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया है और वह अब छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। हालांकि पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से उनको 8 विकेट से एक बार फिर हार झेलनी पड़ी थी। 

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले 5 में से 4 मुकाबले हारे हैं, और वह अंकतालिका में सिर्फ कोलकाता से एक कदम ऊपर नोवें स्थान पर है। टीम अपना पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से 6 विकेटों से हार गई थी। क्विंटन डी कॉक की जगह टीम में शामिल हुए विल जैक्स ने रायन रिकलटन के साथ मिलकर टीम को एक जबरदस्त शुरुआत दी थी, लेकिन गेंदबाजों के कमजोर प्रदर्शन के कारण मुंबई को यह मुकाबला गवांना पड़ा। अनुभवी खिलाड़ियों से सजी मुंबई इंडियंस के पास अब इस टूर्नामेंट में बहुत ही सीमित विकल्प बचे है।

CSK vs MI मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: CSK vs MI
  • तारीख:  2 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

चेन्नई वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 34-35°C
  • बारिश की संभावना: 2%
  • ह्यूमिडिटी: 70%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम CSK फॉर्म
CSK हालिया फॉर्म: L, W, L, W, W

टीम MI फॉर्म
MI हालिया फॉर्म: L, L, W, L, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)  7
मुंबई इंडियंस (MI) 3
बेनतीजा 0

एमए चिदम्बरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

हाल के सीज़न्स में, MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए ज़्यादा मददगार बन गई है। हालाँकि, अब यह स्पिनर्स को पहले जैसी मदद नहीं देती, लेकिन जो गेंदबाज़ पिच पर ज़ोरदार तरीके से गेंद डाल सकते हैं, उन्हें कुछ मदद मिल सकती है; ऐसे में इस पिच पर गति में बदलाव और अनुशासित लेंथ अहम कारक साबित हो सकते हैं। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 56%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 43%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (66%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 164
  • दूसरी पारी का औसत: 151

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

CSK vs MI संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित 11:

संजू सैमसन (wk), रुतुराज गायकवाड़ (c), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, एकील होसेन, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजापनीत सिंह

मुंबई इंडियंस संभावित 11:

रायन रिकलटन (wk), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (c), तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिन्ज़, अश्वनी कुमार, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, विल जैक्स

चेन्नई सुपर किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
संजु सैमसन WK 304 0
आयुष म्हात्रे BAT 201 0
जेमी ओवरटन AR 136 9
अंशुल कंबोज BOWL 39 14

मुंबई इंडियंस से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
रायन रिकलटन WK 260 0
विल जैक्स BAT 46 0
तिलक वर्मा BAT 188 0
हार्दिक पंड्या AR 128 4

यह भी पढ़ें: BAN vs NZ Dream11 Prediction, 3rd T20I- पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

CSK vs MI कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
संजु सैमसन विल जैक्स
रायन रिकलटन जेमी ओवरटन

CSK vs MI (Free-to-Play) फैंटेसी टीम सुझाव:

CSK vs MI Dream11 Prediction
चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक संजु सैमसन
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक रायन रिकलटन
डिफरेंशियल पिक विल जैक्स, जेमी ओवरटन
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-2-3-4

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट में 6 मैच हार चुकी है जिससे टीम का मनोबल गिरा हुआ है, और गेंदबाजों का कमजोर प्रदर्शन उनके लिए बड़ी चिंता का विषय है। दूसरी तरफ चेन्नई ने मुंबई की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है और आज अपने होम ग्राउंड पर वह टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज कर सकती है।

प्रेडिक्शन: चेन्नई सुपर किंग्स।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में