CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

CSK vs MI Pitch Report: जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में जानें CSK vs MI Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्टेड विनर।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
CSK vs MI Match 44 IPL 2026 Pitch Report
CSK vs MI Match 44 IPL 2026 Pitch Report

CSK vs MI:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज (2 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। ये दोनों ही लीग इतिहास की सबसे कामयाब टीमें हैं, क्योंकि पांच-पांच बार खिताब जीते हैं। इनके बीच राइवलरी भी काफी ज्यादा है, इसी वजह से सभी की नजर इस मुकाबले पर होगी। इस लेख में हम आपको चेन्नई बनाम मुंबई मैच का प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्टेड मैच विनर की जानकारी देंगे। 

CSK vs MI मैच प्रीव्यू 

आईपीएल के 19वें सीजन में शनिवार, 2 मई को एक ही मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होगी। यह सीजन का 44वां  मैच है और इसका आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, जो चेपॉक के नाम से भी मशहूर है। इस सीजन दोनों टीमों की यह दूसरी टक्कर है। इससे पहले 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत हुई थी, जिसमें मुंबई को चेन्नई ने 103 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया था। इसी वजह से मुंबई की टीम बदला लेने के लिए बेकरार होगी।  

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। कभी गेंदबाजों ने अच्छा किया तो कभी बल्लेबाजों ने, लेकिन एकजुट होकर टीम प्रदर्शन करने में नाकाम ही रही है। यही कारण है कि 8 मैच खेलने के बावजूद CSK के खाते में सिर्फ 3 ही जीत हैं और 6 अंक के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। 

हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का हाल भी काफी खराब चल रहा है और एक हार उन्हें प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। बड़े नामों की मौजूदगी के बावजूद MI का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। मुंबई की टीम अभी तक खेले गए 8 मैचों में सिर्फ 2 ही जीत दर्ज कर पाई है और 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। 

CSK vs MI मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच : CSK vs MI
  • तारीख:  2 मई, 2026
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 PM IST
  • स्टेडियम: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

CSK vs MI मैच के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट और आंकड़े

चेन्नई के मैदान पर हुए हालिया मैचों में जमकर रनों की बारिश हुई है और गेंदबाजों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ा है। यहां की पिच पहले स्लो रहती थी लेकिन अब बदलाव हुआ है और बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। CSK vs MI मैच चेपॉक स्टेडियम की पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा, जिस पर 3 अप्रैल को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने 210 के लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। इस पिच पर गति और बाउंस अच्छा है, जिसकी वजह बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी हो सकती है। 

एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े 

मापदंड डेटा
कुल IPL मैच 95
पहले बैटिंग जीत 53
दूसरी बैटिंग जीत 42
पहली पारी औसत 165.08
दूसरी पारी औसत 151.36
रन रेट 8.11
पेसर विकेट 61.27%
स्पिनर विकेट 38.57%

CSK vs MI मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह 

इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार 

इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच Sameer Rizvi पर Yesha Sagar को धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप, बिकिनी फोटोज डिलीट करवाने का भी दावा

CSK vs MI मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में MI 21-19 से आगे है। हालांकि, पिछले पांच मैचों में CSK ने 4 बार बाजी मारी है। वहीं, इस सीजन की पहली टक्कर में भी चेन्नई ने मुंबई को मात दी थी। ऐसे में CSK vs MI मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत का प्रबल दावेदार कहा जा सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में