CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 के बीच Sameer Rizvi पर Yesha Sagar को धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप, बिकिनी फोटोज डिलीट करवाने का भी दावा

IPL 2026 के बीच Sameer Rizvi-Yesha Sagar विवाद चर्चा में है। धर्मांतरण के दबाव और बिकिनी फोटोज डिलीट करवाने के दावों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Sameer Rizvi और Yesha Sagar विवाद, IPL 2026 के बीच धर्मांतरण और फोटो डिलीट करवाने के दावे वायरल
Sameer Rizvi और Yesha Sagar विवाद, IPL 2026 के बीच धर्मांतरण और फोटो डिलीट करवाने के दावे वायरल

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर Sameer Rizvi और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर Yesha Sagar का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। एक वायरल X पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि पोस्ट में किसी का नाम सीधे नहीं लिया गया था, लेकिन नेटिजन्स ने इसे समीर और येशा से जोड़ दिया है।

वायरल पोस्ट में क्या-क्या आरोप लगे?

दैनिक जागरण के जर्नलिस्ट अभिषेक त्रिपाठी ने अपनी X पोस्ट में बताया कि एक मुस्लिम क्रिकेटर अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। आरोप है कि क्रिकेटर ने महिला एंकर से इंस्टाग्राम पर मौजूद बिकिनी और बोल्ड तस्वीरें डिलीट करवाईं, आयतें याद करने को कहा और उसके सामाजिक व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश की। इस पोस्ट के बाद मामला तेजी से वायरल हो गया और दोनों के नाम ट्रेंड करने लगे। 

समीर रिजवी और येशा सागर का कनेक्शन

समीर रिजवी उत्तर प्रदेश के युवा बल्लेबाज हैं जो दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े हैं। वहीं येशा सागर इंडो-कनाडियन स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और एंकर हैं, जो क्रिकेट लीग्स की कवरेज के लिए जानी जाती हैं। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप की अफवाहें चल रही थीं। UP T20 लीग 2025 के दौरान दोनों की मुलाकात और सोशल मीडिया इंटरैक्शन को लेकर भी चर्चा हुई थी। इसके बाद, पिछले आईपीएल सीजन के दौरान येशा को दिल्ली कैपिटल्स के मैचों के दौरान स्पॉट किया गया था। उन्होंने डीसी की जर्सी पहनकर मैच देखे थे।

यह भी पढ़ें: ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करना रियान पराग को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन; ठोका मोटा जुर्माना

समीर और येशा की तरफ से अभी तक नहीं आई कोई प्रतिक्रिया 

अभी तक समीर रिजवी और येशा सागर की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, अभिषेक त्रिपाठी के पोस्ट को आधार मानकर ये सारे दावे वायरल हुए हैं, लेकिन किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इस पूरे विवाद को सोशल मीडिया दावों और अफवाहों के रूप में ही देखा जा रहा है। बिना पुष्टि के किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। जब तक दोनों पक्षों की तरफ से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आती, इस मामले को सिर्फ वायरल कंट्रोवर्सी ही माना जाएगा।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में