CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करना रियान पराग को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन; ठोका मोटा जुर्माना

RR vs SRH मैच के दौरान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते नजर आए। इस हरकत पर BCCI ने कड़ा एक्शन लेते हुए जुर्माना लगाया।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
BCCI punishes Riyan Parag for vaping in dressing room during PBKS vs RR IPL 2026 clash
BCCI punishes Riyan Parag for vaping in dressing room during PBKS vs RR IPL 2026 clash

Riyan Parag fined for vaping: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर ड्रेसिंग रूप में वेपिंग को लेकर BCCI ने सख्ती दिखाई है। बोर्ड ने उन्हें मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है। असल में पंजाब किंग्स के खिलाफ हाल ही में खेले गए आईपीएल 2026 के मैच के दौरान पराग ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग/ई-सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हो गए, और ये वीडियो वायरल हो गया।

मैच के बीच में जब राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम की तरफ कैमरा गया, तभी पराग वेपिंग करते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया। BCCI ने इसे खेल की इमेज के लिए ठीक नहीं माना और तुरंत एक्शन ले लिया।

ये पूरा प्रकरण 28 अप्रैल 2026 को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान हुआ। मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और सीजन में पंजाब को पहली हार थमाई। 

PBKS vs RR मैच में रियान पराग ने की वेपिंग, BCCI ने मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया

BCCI ने इस घटना को Level 1 ब्रेक ऑफ कोड ऑफ कंडक्ट माना। प्लेयर कोड के आर्टिकल 2.21 के तहत पराग को दोषी ठहराया गया। इन नियमों में ऐसी कोई भी हरकत शामिल है जो क्रिकेट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाए। मैच रेफरी ने सुनवाई के बाद 25% मैच फीस का जुर्माना तय कर दिया।

सीज़न के लिए उनके 14 करोड़ रुपये के अनुबंध को देखते हुए, उनकी प्रति मैच फीस लगभग 1 करोड़ रुपये बैठती है, जिसका मतलब है कि 25 प्रतिशत जुर्माना लगभग 25 लाख रुपये होगा। यह देखते हुए कि यह पहली बार का अपराध माना गया है, 25 लाख रुपये का जुर्माना काफी भारी है।

यह भी पढ़ें: फीमेल फैन ने की रोहित शर्मा के पैर छूने की कोशिश, हिटमैन का मजेदार रिएक्शन वायरल; देखें वीडियो

रियान पराग ने गलती मानी

BCCI की ओर से रियान पराग को गुरुवार को नोटिस भेजा गया था। उन्होंने अपनी गलती कबूल कर ली और जुर्माना भरने को तैयार हो गए। अपील करने का विकल्प था, लेकिन पराग ने इसे यहीं खत्म करने का फैसला किया।
राजस्थान रॉयल्स की टीम मैनेजमेंट ने भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। टीम अब इस विवाद को भुलाकर बाकी मैचों पर ध्यान देना चाहती है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में