फीमेल फैन ने की रोहित शर्मा के पैर छूने की कोशिश, हिटमैन का मजेदार रिएक्शन वायरल; देखें वीडियो
रोहित शर्मा की एक फीमेल फैन ने उनके पैर छूने का प्रयास किया, जिस पर हिटमैन का मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma stepped back when fan girl tried to touch his feet: IPL 2026 में अभी तक सिर्फ चार मैच खेलने वाले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ BCCI और साथी खिलाड़ियों द्वारा हिटमैन को बर्थडे विश किया जा रहा है। इस बीच रोहित का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फीमेल फैन द्वारा पैर छूने के प्रयास पर उन्होंने मजेदार रिएक्शन दिया है।
दरअसल, रोहित शर्मा होटल की लॉबी में अपने फैंस से मिल रहे होते हैं। इस दौरान एक फीमेल फैन उनके पास आती है और हाथ मिलाती है। इसके बाद, वह रोहित के पैर छूने का प्रयास करती है लेकिन हिटमैन तेजी से पीछे हट जाते हैं। इसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कराहट होती है और वह उस फीमेल फैन को ऑटोग्राफ देते हैं। फिर उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाते हैं और इसके बाद चले जाते हैं। इस दौरान उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी मौजूद होती हैं। पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
इस समय रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण एक्शन में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था और इसी मैच में चोट की वजह से उन्हें 19 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। तब से उनकी वापसी का इंतजार जारी है। भले ही रोहित न खेल रहे हों लेकिन उनके लिए फैंस की दीवानगी अभी भी बरकरार है।
हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की वापसी पर दिया अपडेट
रोहित शर्मा को लेकर रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि वह फिट होने के करीब हैं और 29 अप्रैल को MI vs SRH मैच का हिस्सा हो सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हिटमैन को लगातार चौथे मैच से बाहर रहना पड़ा। टॉस के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि रोहित को अभी कुछ और गेम लगेंगे। वह प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक उस स्तर की फिटनेस नहीं हासिल कर पाए हैं, जैसी वो चाहते हैं। इसी वजह से टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: GT vs RCB Pitch Report: जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?
ऐसे में स्पष्ट हो गया है कि रोहित शर्मा को आईपीएल के इस सीजन दोबारा वापसी करने में समय लग सकता है और उनके आगामी कुछ मुकाबलों से बाहर रहने की उम्मीद है। SRH के खिलाफ MI ने ओपनिंग में रयान रिकेलटन के साथ विल जैक्स को मौका दिया और यह दांव सफल रहा। इसी वजह से दोनों की जोड़ी को बरकरार रखा जा सकता है।
टैग:


