CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

GT vs RCB Pitch Report: जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में जानें GT vs RCB Pitch Report नरेंद्र मोदी स्टेडियम, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्टेड विनर।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
GT vs RCB Pitch Report Narendra Modi Stadium, Ahmedabad
GT vs RCB Pitch Report Narendra Modi Stadium, Ahmedabad

GT vs RCB IPL 2026 मैच प्रीव्यू 

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से गुरुवार, 30 अप्रैल को होना है। इस मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी। इस सीजन दोनों टीमों के बीच पहले भी एक बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी ने जीत हासिल की थी। अब गुजरात की कोशिश अपने होम ग्राउंड पर बदला लेने की होगी। 

इस सीजन गुजरात टाइटंस का अभी तक का प्रदर्शन मिलाजुला ही रहा है। IPL के 19वें सीजन में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम ने 8 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है। वहीं, 4 में हार का सामना भी करना पड़ा है। इस तरह GT 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में खुद की दावेदार बनाए रखने के लिए गुजरात को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

दूसरी तरफ, डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और एक बार फिर से ट्रॉफी जीतने की मजबूत दावेदार नजर आ रही है। अभी तक खेले 8 मैचों में RCB ने 6 में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ 2 में ही हार का सामना किया है। इस तरह 12 अंक के साथ बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस को हराकर रजत पाटीदार की टीम प्लेऑफ की तरफ अपना एक और कदम आगे बढ़ाना चाहेगी। 

GT vs RCB मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच : GT vs RCB
  • तारीख:  30 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 PM IST
  • स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

GT vs RCB: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े 

अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों का बोलबाला तो रहता है लेकिन गेंदबाजों के पास भी विकेट चटकाने का मौका होता है। इस मुकाबले पर 200 के करीब का स्कोर आराम से बनता हुआ देखा गया है। हालांकि, शुरुआत में नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों की मदद से दिक्कत पैदा हो सकती है। इसी वजह से टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को थोड़ा सावधानी के साथ शुरुआत करनी होगी। गर्मी के कारण GT vs RCB मैच के लिए पिच ड्राई होने की उम्मीद है, इसी वजह से दूसरी पारी में स्पिनर्स प्रभाव डाल सकते हैं। 

इस मैदान पर अभी तक खेले गए आईपीएल के 48 मैचों के आधार पर बैटिंग फर्स्ट वाली टीम को 24 में जीत मिली है, जबकि बाद में बैटिंग वाली टीम को 23 बार सफलता हासिल हुई है। ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए फैसला लेने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि पूरे मैच के दौरान पिच के एकसमान बर्ताव की उम्मीद है। 

 नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े 

मानदंड विवरण
शहर अहमदाबाद
देश भारत
पहला मैच 20/03/2010
अंतिम टी20 मैच 20/04/2026
कुल खेले गए मैच 47
पहले बल्लेबाज़ी कर जीत 24 (51.06%)
दूसरी बल्लेबाज़ी कर जीत 23 (48.94%)
टॉस जीतकर मैच जीत 21 (44.68%)
टॉस हारकर मैच जीत 26 (55.32%)
बिना परिणाम वाले मैच 0 (0.00%)
सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी 129 – शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – 26/05/2023 बनाम मुंबई इंडियंस
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन 5/10 – मोहित शर्मा (गुजरात टाइटंस) – 26/05/2023 बनाम मुंबई इंडियंस
सर्वोच्च टीम स्कोर 243/5 (पंजाब किंग्स) – 25/03/2025 बनाम गुजरात टाइटन्स
न्यूनतम टीम स्कोर 89 (गुजरात टाइटंस) – 17/04/2024 बनाम दिल्ली कैपिटल्स
सबसे बड़ा सफल लक्ष्य पीछा 204/3 (गुजरात टाइटंस) – 19/04/2025 बनाम दिल्ली कैपिटल्स
प्रति विकेट औसत रन 28.41
प्रति ओवर औसत रन 8.99
पहली पारी का औसत स्कोर 178.44

GT vs RCB संभावित प्लेइंग XI

GT की संभावित प्लेइंग XI: 

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

RCB की संभावित प्लेइंग XI: 

विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडीक्कल

यह भी पढ़ें: रयान रिकेल्टन का कमाल, MI के लिए जड़ा सबसे तेज शतक; 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और टीम पहले बल्लेबाजी में बड़ा स्कोर बनाने का दमखम रखती है। वहीं, रन चेज के दौरान आसानी से बड़े लक्ष्य को हासिल भी कर लेती है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में RCB जबरदस्त लय में है। वहीं, गुजरात टाइटंस का टॉप ऑर्डर अच्छा कर रहा है लेकिन मिडिल ऑर्डर से खास योगदान नहीं आया है। गेंदबाजों ने अच्छा काम किया है लेकिन ओवरऑल टीम एकजुट नहीं लग रही है। इसी वजह से GT vs RCB मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत का दावेदार माना जा सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में